बिहार पहुंचे वियतनाम के राष्ट्रपति, सीएम सम्राट ने किया भव्य स्वागत

Published by :Ragini Shamra
Published at :05 May 2026 12:40 PM (IST)
विज्ञापन
President of Vietnam

एयरपोर्ट की तस्वीर

Bihar News: वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम तीन दिवसीय भारत दौरे पर गया जी पहुंचे. जहां मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया. बोधगया में महाबोधि मंदिर में उन्होंने पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

Bihar News: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वियतनाम के राष्ट्रपति टो लाम का गया जी एयरपोर्ट पर स्वागत किया. स्वागत के दौरान बिहार के राज्यपाल सैयद अत हसनैन भी मौजूद रहे. एयरपोर्ट पर पूरे प्रोटोकॉल के साथ राष्ट्रपति का अभिनंदन किया गया. वियतनाम के राष्ट्रपति तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं. इसी क्रम में वे बिहार पहुंचे है. आज तो लाम गया जी एयरपोर्ट से सीधे बोधगया पहुंचे है, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया.

बोधगया में महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

बोधगया पहुंचने के बाद राष्ट्रपति टो लाम सीधे महाबोधि मंदिर गए. यहां उन्होंने मंदिर के गर्भगृह में विधिवत पूजा-अर्चना की और भगवान बुद्ध के प्रति श्रद्धा व्यक्त की. मंदिर परिसर में बौद्ध भिक्षुओं ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया. उन्हें सम्मान स्वरूप दुपट्टा भेंट किया. इस दौरान पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक माहौल देखने को मिला.

वियतनाम बौद्ध मठ का भी करेंगे दौरा

महाबोधि मंदिर में दर्शन के बाद राष्ट्रपति वियतनाम बौद्ध मॉनेस्ट्री भी पहुंचे. जहां उन्होंने पूजा-अर्चना की.बताया जा रहा है कि इस दौरे का उद्देश्य बौद्ध धर्म से जुड़े ऐतिहासिक और धार्मिक स्थलों के साथ संबंध मजबूत करना है.

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

राष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए गया और बोधगया में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए. एयरपोर्ट से लेकर मंदिर परिसर तक पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में नजर आई. हर जगह चेकिंग और निगरानी बढ़ा दी गई है. ताकि किसी तरह की कोई चूक न हो.

दिल्ली के लिए करेंगे प्रस्थान

अपने तय कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रपति टो लाम बोधगया से वापस गया एयरपोर्ट लौटेंगे. जिसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना होंगे. उनका यह दौरा भारत और वियतनाम के बीच सांस्कृतिक और धार्मिक संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है.

वियतनाम के राष्ट्रपति का यह दौरा न सिर्फ धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है. बल्कि इससे भारत और वियतनाम के बीच दोस्ती और सहयोग के रिश्ते भी और मजबूत होंगे. गया और बोधगया में उनका स्वागत और कार्यक्रम इस रिश्ते की गहराई को दर्शाता है.

संजीव कुमार सिन्हा और कलेन्द्र प्रताप की रिपोर्ट

Also Read:रोहतास में 86 लाख की साइबर ठगी का खुलासा, वाराणसी से 3 आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
Ragini Shamra

लेखक के बारे में

By Ragini Shamra

Ragini Shamra is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन