बैंककर्मी की पत्नी ने फंदा लगा की खुदकुशी, छानबीन में जुटी पुलिस

Published by :Roshan Kumar
Published at :04 May 2026 10:29 PM (IST)
विज्ञापन
बैंककर्मी की पत्नी ने फंदा लगा की खुदकुशी, छानबीन में जुटी पुलिस

बैंककर्मी की पत्नी ने फंदा लगा की खुदकुशी, छानबीन में जुटी पुलिस

विज्ञापन

मुख्य संवाददाता, गया जी. डेल्हा थाना क्षेत्र के खरखुरा-लालू मंडल कॉलेज के पास स्थित एक मकान में किराये पर रहने वाले बैंककर्मी राकेश कुमार की 34 वर्षीया पत्नी अर्चना कुमारी ने सोमवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. डायल 112 की पुलिस व डेल्हा थाने की पुलिस पहुंची और मामले की छानबीन की. प्रभारी एसएसपी सह सिटी एसपी कोटा किरण कुमार ने घटनास्थल पर फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी-एफएसएल की टीम को भेजा. डेल्हा थानाध्यक्ष देवराज इंद्र व एफएसएल की टीम ने वहां घंटों छानबीन की. वहां से विवाहिता का मोबाइल फोन जब्त किया. साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज भेज दिया. डेल्हा थाने की पुलिस ने विवाहिता के मायकेवाले, जो रांची के बूटी मोड़ के रहने वाले हैं, उन्हें बुलाया और घटना की जानकारी दी. मायकेवाले भी कुछ ही घंटों के अंदर गया जी शहर पहुंचे. डेल्हा थानाध्यक्ष देवराज इंद्र ने बताया कि अर्चना के पति राकेश कुमार पंजाब नेशनल बैंक में पोस्टेड हैं. राकेश कुमार मूल रूप से झारखंड के गढ़वा जिले के रहने वाले हैं. लेकिन, बैंक में पोस्टेड होने के कारण गया जी शहर के डेल्हा मुहल्ले में किराये के मकान में रहते हैं. इस दंपती को एक बेटा और एक बेटी है. वे स्कूल जाते हैं. अबतक छानबीन में पता चला है कि बैंककर्मी अपने बच्चों के साथ घर से बाहर निकला. करीब आधा घंटे के बाद वापस लौटा, तो देखा कि उनकी पत्नी अपने कमरे में फांसी के फंदे पर झूल रही है. थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में हर बिंदु पर छानबीन की जा रही है. पीड़ित परिजनों की ओर से एफआइआर दर्ज करने के लिए आवेदन का इंतजार किया जा रहा है. उनके आवेदन के अनुरूप आगे की छानबीन व कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल, शव का पोस्टमार्टम करा कर उनके परिजनों को सौंप दिया गया है.

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन