Road Accident : छठ पूजा के बाद समस्तीपुर से गया जाने के क्रम में बाइक सवार इंजीनियर को ट्रक ने कुचला, मौत

Updated at : 23 Nov 2020 5:23 PM (IST)
विज्ञापन
Road Accident : छठ पूजा के बाद समस्तीपुर से गया जाने के क्रम में बाइक सवार इंजीनियर को ट्रक ने कुचला, मौत

Road Accident Latest Bihar News Update बिहार के गया जिले के बेलागंज प्रखंड मुख्यालय स्थित रामेश्वर सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे एनएच-83 पर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान बिहार के समस्तीपुर जिले के पटोरी थाना क्षेत्र के धमौल गांव के रवींद्र राय के बेटे 25 वर्षीय सुजीत कुमार के रूप में की गयी है.

सुजीत कुमार गया शहर के पास स्थित मानपुर के स्लीपर फैक्ट्री में इंजीनियर पद पर कार्यरत थे. घटना की जानकारी के बाद बेलागंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया. साथ ही घटना की सूचना समस्तीपुर स्थित परिजनों को दी.

घटना के बारे में प्रभारी थानाध्यक्ष लालदेव हरिजन ने बताया कि सुजीत कुमार छठ पर्व को लेकर समस्तीपुर स्थित घर गये हुए थे. घर से वापस लौटने के क्रम में रामेश्वरम सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के पास अचानक सुजीत कुमार बाइक से सड़क पर गिर गये और विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने उन्हें कुचल दिया. इससे सुजीत कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी.

मृतक सुजीत कुमार को एक पुत्र और एक पुत्री हैं. खबर लिखे जाने तक पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों की प्रतीक्षा में थाने में रखा है.

Also Read: बिहार के औरंगाबाद में दिनदहाड़े कारोबारी को मारी गोली, हालत गंभीर, अपराधी की तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन