ट्रेन से सफर कर रही युवती से सामूहिक दुष्कर्म, 10 लोग हिरासत में

सांकेतिक तस्वीर
Bihar News: बेला और चाकंद स्टेशन के बीच ट्रेन से सफर कर रही युवती के साथ दुष्कर्म की घटना ने सब को हिलाकर रख दिया. जब पीड़िता अपने ननिहाल बेलागंज के नेउरी बाजार जा रही थी तभी कुछ मनचले युवकों ने ट्रेन की चैन पुल्लिंग कर उसे जबरन उतार कर सुनसान जगह पर घटना को अंजाम दिया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 10 अज्ञात युवकों को हिरासत में लिया है.
Bihar News: गया-पटना रेलखंड के बेला और चाकन्द स्टेशन के बीच बेलागंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर शाम एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म की गंभीर घटना सामने आई है. पीड़िता जहानाबाद जिले की रहने वाली है, जो ट्रेन से अपने ननिहाल बेलागंज के नेउरी बाजार जा रही थी. इसी दौरान कुछ अज्ञात युवकों ने ट्रेन की चैन पुलिंग कर उसे जबरन नीचे उतार लिया और सुनसान इलाके में ले जाकर घटना को अंजाम दिया.
पुलिस ने 10 लोगों को हिरासत में लिया
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और बेलागंज थाना अध्यक्ष मनोज कुमार पांडे दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और संदेह के आधार पर 10 युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. शनिवार को पीड़िता के आवेदन के आधार पर बेलागंज थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.
पीड़िता का हुआ मेडिकल
पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया है और घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर सबूत इकट्ठा किए गए हैं. प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि घटना सुनसान इलाके में अंधेरे का फायदा उठाकर की गई.
डीएसपी रवि प्रकाश सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है. संदिग्धों से पूछताछ जारी है और दोषियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी.
Also Read बिहार में मुसलमान सुरक्षित हैं या नहीं? उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने दिया बड़ा बयान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










