बिहार के गया में एक ही झटके में उजड़ गया पूरा परिवार, तालाब में स्कॉर्पियो गिरने से पति-पत्नी और दो बेटों की मौत
Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 08 Apr 2025 7:35 AM
गया में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत
Accident News: गया जिले में सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया, जिसमें एक ही परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. स्कॉर्पियो से लौट रहे पति, पत्नी और उनके दो बेटे तालाब में डूब गए. हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है.
Accident News: बिहार के गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक भयावह सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई. मृतकों में सहवाजपुर गांव के रहने वाले 43 वर्षीय शशिकांत शर्मा, उनकी 40 वर्षीय पत्नी रिंकी देवी, 17 वर्षीय बेटा सुमित आनंद और 5 वर्षीय बेटा बालकृष्ण शामिल हैं. परिवार स्कॉर्पियो से बिहारशरीफ में श्राद्ध कर्म से लौट रहा था. रात करीब 12 बजे खिजरसराय के दखिनगांव के पास पुल से गुजरते समय स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे तालाब में जा गिरी.
‘बचाओ-बचाओ’ चिल्लाता रहा ड्राइवर
हादसे में गाड़ी चला रहा युवक सिंटू किसी तरह बाहर निकल आया और ‘बचाओ-बचाओ’ चिल्लाता रहा. उसकी आवाज सुनकर पास के होटल संचालक ने गांववालों को बुलाया और पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने जेसीबी से स्कॉर्पियो को बाहर निकाला, लेकिन तब तक गाड़ी में बैठे चारों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी.
ग्रामीणों ने कहा- जब परिवार में कोई नहीं बचा तो पोस्टमॉर्टम…
शशिकांत शर्मा अपने इलाके के प्रमुख किसानों में से एक थे. उनका बड़ा बेटा सुमित राजनीतिक गतिविधियों से भी जुड़ा था और भाजपा से संबंधित था. गांव में एक ही परिवार के चार लोगों की एक साथ मौत से मातम पसर गया है. पोस्टमॉर्टम के लिए जब शवों को भेजा जा रहा था, तो ग्रामीणों ने एंबुलेंस रोक दी और कहा, “जब परिवार में कोई बचा ही नहीं, तो पोस्टमॉर्टम किसके लिए?”
इस दर्दनाक हादसे की सूचना मिलने के बाद शशिकांत की वृद्ध मां की तबीयत और बिगड़ गई है. प्रशासनिक अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है और जांच जारी है. गांव में शोक और स्तब्धता का माहौल है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










