Bihar Tourist Places: गर्मी की छुट्टियों में घूमिए बिहार की ये 5 शानदार जगहें, प्रकृति, रोमांच और शांति का है परफेक्ट कॉम्बो

Published by : Abhinandan Pandey Updated At : 07 Apr 2025 12:59 PM

विज्ञापन

गर्मी के दिनों में घूमने वाली 5 जगहें

Tourist Places In Bihar: बिहार में गर्मियों की छुट्टियों को यादगार बनाना चाहते हैं तो ये पांच पर्यटन स्थल हैं बेहतरीन विकल्प, जहां मिलेंगे प्रकृति, रोमांच और शांति के अद्भुत अनुभव. इन पांच प्रसिद्ध स्थलों में शामिल है- बोधगया, राजगीर, काकोलत जलप्रपात आदी. जिसकी विस्तृत जानकारी इस खबर में मिलेगी.

विज्ञापन

Tourist Places In Bihar: गर्मियों की छुट्टियां जैसे ही नजदीक आती हैं, लोग किसी शांत, ठंडे और खूबसूरत जगहों की तलाश में लग जाते हैं. जैसे शिमला मनाली या अन्य हिल. स्टेशन जहां न सिर्फ गर्मी से राहत मिले बल्कि कुछ नया अनुभव करने का भी मौका मिले. लेकिन इस गर्मी छुट्टी में आप शिमला, मनाली न जाकर आप बिहार में भी घूमने का प्लान बना सकते हैं. बिहार, जो ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहरों से भरपूर है, गर्मियों में घूमने के लिए कई बेहतरीन विकल्प देता है. आइए जानते हैं बिहार की पांच ऐसी शानदार जगहों के बारे में, जहां इस बार की गर्मियां खास बन सकती हैं.

बोधगया

बिहार में सबसे प्रसिद्ध स्थानों में एक बोधगया है. जो एक हिंदू तीर्थस्थल है और ऐसा माना जाता है यहां स्थित बोधि वृक्ष के नीचे बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी. बोधगया न केवल बौद्ध धर्म का प्रमुख केंद्र है, बल्कि यह अपनी शांतिपूर्ण और आध्यात्मिक वातावरण के लिए भी जाना जाता है. यहां महाबोधि मंदिर, बोधिवृक्ष और कई अंतरराष्ट्रीय बौद्ध मठ देखने को मिलते हैं. गर्मियों में यह जगह न सिर्फ मानसिक शांति देती है, बल्कि इतिहास और संस्कृति से जुड़ने का भी अवसर देती है.

बोधगया की तस्वीर

राजगीर जंगल सफारी

नालंदा जिले में स्थित राजगीर वाइल्डलाइफ सफारी हाल ही में शुरू हुई है और प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी उपहार से कम नहीं है. यहां शेर, भालू, हिरण और तेंदुए जैसे जानवरों को उनके प्राकृतिक आवास में देखने का मौका मिलता है. बच्चों और परिवार के साथ एक रोमांचक अनुभव के लिए यह बेहतरीन जगह है.

राजगीर जंगल सफारी

ककोलत वाटरफॉल

नवादा जिले में स्थित ककोलत जलप्रपात गर्मी में ठंडक का अहसास कराता है. हरे-भरे जंगलों और शीतल जलप्रवाह के बीच समय बिताना सुकूनदायक होता है. यह पिकनिक और प्रकृति प्रेमियों के लिए एक आदर्श स्थान है.

ककोलत जलप्रपात

वाल्मिकी टाइगर रिजर्व

पश्चिम चंपारण में स्थित यह रिजर्व बिहार का एकमात्र टाइगर रिजर्व है. यहां जंगल सफारी, ट्रैकिंग और पक्षी-विहार का भरपूर आनंद लिया जा सकता है. प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता से भरपूर यह स्थल गर्मी में एडवेंचर के लिए बेहतरीन जगह है. यहां अपने बच्चों के साथ जाकर पारिवारिक आनंद का लाभ उठा सकते हैं.

वाल्मीकि टाइगर रिजर्व

संजय गांधी जैविक उद्यान

बिहार की राजधानी पटना में स्थित यह बॉटनिकल गार्डन बच्चों और बड़ों दोनों के लिए आकर्षण का केंद्र है. यहां का चिड़ियाघर, हरियाली और झील गर्मी में एक ताजगी भरा अनुभव प्रदान करते हैं. यहां कई तरह के एडवेंचर की भी व्यवस्था है जो आपकी गर्मियों की छुट्टियों को और यादगार बना सकती है.

संजय गांधी जैविक उधान

– (इंटर्न श्रीति सागर की रिपोर्ट)

Also Read: लालू यादव की अनसुनी कहानी: सपना था सिपाही बनने का, लेकिन एक फेल्योर और बन गए राजनीति के बादशाह

विज्ञापन
Abhinandan Pandey

लेखक के बारे में

By Abhinandan Pandey

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन