गया जी : बेलागंज में लूट की योजना बना रहे पूर्व सरपंच के बेटे समेत दो पकड़े गए, देसी कट्टा बरामद

Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपी | Prabhat Khabar Network

गया के बेलागंज में पुलिस ने लूट की योजना बना रहे पूर्व सरपंच के बेटे गौरव कुमार और एक नाबालिग को पकड़ा है. डीहा मोड़ पर वाहन जांच के दौरान पुलिस ने उन्हें रोका, शक होने पर पीछा कर पकड़ा. इनक पास से एक देसी कट्टा, दो मोबाइल और एक बाइक बरामद हुई है.

विज्ञापन

बेलागंज थाना क्षेत्र के डीहा मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान पुलिस ने लूट की योजना बना रहे पूर्व सरपंच के बेटे सहित दो युवकों को पकड़ा है. पुलिस ने इनके पास से एक देसी कट्टा बरामद किया है, साथ ही दो मोबाइल फोन व एक बाइक जब्त की है.

गिरफ्तार युवकों में एक नाबालिग निकला. थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने सोमवार को बताया कि एसआई राजन कुमार, धर्मेंद्र सिंह और अनिमेष कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम डीहा मोड़ के समीप वाहन जांच अभियान चला रही थी.

इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे. पुलिस को संदेह होने पर टीम ने दोनों का पीछा किया और कुछ दूरी पर दोनों को पकड़ लिया. तलाशी लेने पर एक देसी कट्टा बरामद किया गया.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान और आपराधिक इतिहास

गिरफ्तार युवक की पहचान बेलागंज थाना क्षेत्र के पनारी गांव निवासी पूर्व सरपंच रवींद्र यादव के पुत्र गौरव कुमार के रूप में हुई है. उसके साथ मौजूद एक विधि-विरुद्ध बालक को भी पुलिस ने निरुद्ध किया है.

Also Read : भोजपुर का बाबा लंगटनाथ धाम: जहां शिव पूजा से पूरी होती हैं भक्तों की मनोकामनाएं, 5 तस्वीरों में जानिए कहानी

पुलिस के अनुसार दोनों किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. हालांकि, पुलिस ने लूट की योजना से संबंधित अन्य बिंदुओं की भी जांच शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार गौरव कुमार का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है.

Also Read : नालंदा में 3.54 लाख पेंशनधारियों को मिली बढ़ी पेंशन, खातों में भेजे गए करीब 40 करोड़ रुपये

उसके खिलाफ बेलागंज थाना में कांड संख्या 176/23 के तहत मारपीट का मामला दर्ज है. वहीं, कांड संख्या 555/25 में डकैती से संबंधित प्राथमिकी दर्ज है.

अन्य मामलों की छानबीन और हथियार जब्ती

पुलिस अब उसके आपराधिक इतिहास को खंगालने के साथ यह भी पता लगाने में जुटी है कि वह किसी अन्य आपराधिक घटना में शामिल रहा है या नहीं. पुलिस ने बरामद हथियार को जब्त कर लिया है और मामले में विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है.


विज्ञापन
Ajeet Kumar

लेखक के बारे में

By Ajeet Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन