पिकअप के धक्के से ऑटो पलटा, कई घायल
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Jun 2024 8:10 PM
गुरुआ-कठवारा मुख्य मार्ग में सलुपरा गांव के समीप शुक्रवार की शाम सवारी लेकर जा रहे एक ऑटो में तेज रफ्तार से जा रहे पिअकप ने धक्का मार दिया. इससे ऑटो पलट गया और ड्राइवर समेत करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गये.
गुरुआ. गुरुआ-कठवारा मुख्य मार्ग में सलुपरा गांव के समीप शुक्रवार की शाम सवारी लेकर जा रहे एक ऑटो में तेज रफ्तार से जा रहे पिअकप ने धक्का मार दिया. इससे ऑटो पलट गया और ड्राइवर समेत करीब आधा दर्जन लोग बुरी तरह से घायल हो गये. घायलों का इलाज निजी क्लिनिक में कराया गया. घायल महिला सुमंति कुमारी ने बताया कि वह बाजार से खरीदारी कर ऑटो से अपने घर कठबारा लौट रही थी. इसी बीच रास्ते में सलुपरा के समीप पीछे से आ रहे पिकअप ने धक्का मार दिया. ऑटो पर सवार सारे यात्री घायल हो गये. इसमें वार्ड सदस्य संजीत कुमार का सिर फट गया. किसी तरह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










