ePaper

Gaya News : हर दिन चार बजे गया पहुंचेगा एयर इंडिया का विमान

Updated at : 07 May 2025 11:20 PM (IST)
विज्ञापन
Gaya News : हर दिन चार बजे गया पहुंचेगा एयर इंडिया का विमान

Gaya News : कुछ वर्षों के अंतराल के बाद एक बार फिर से बोधगया के पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ ही एयर इंडिया के विमान गया से दिल्ली व दिल्ली से गया के लिए विमान सेवा उपलब्ध कराने को तैयार हो गया है.

विज्ञापन

बोधगया. कुछ वर्षों के अंतराल के बाद एक बार फिर से बोधगया के पर्यटन सीजन शुरू होने के साथ ही एयर इंडिया के विमान गया से दिल्ली व दिल्ली से गया के लिए विमान सेवा उपलब्ध कराने को तैयार हो गया है. एयर इंडिया के विमान पहली सितंबर से हर दिन दोपहर बाद 2:30 बजे दिल्ली से गया के लिए उड़ान भरेगा व 4:05 बजे गया एयरपोर्ट पहुंचेगा. यहां से यात्रियों को लेकर 4:40 बजे से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा व शाम 6:10 बजे वह दिल्ली पहुंच जायेगा. गया एयरपोर्ट डायरेक्टर बंगजीत साहा ने बताया कि एयर इंडिया ने अपना शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसके तहत पहली सितंबर से हर दिन दिल्ली-गया-दिल्ली के लिए उड़ान भरने का उल्लेख है. गौरतलब है कि फिलहाल गया से दिल्ली व गया से कोलकाता के लिए इंडिगो के विमान सेवाएं प्रदान कर रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRANJAL PANDEY

लेखक के बारे में

By PRANJAL PANDEY

PRANJAL PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन