चोरी के आरोपित को किया गिरफ्तार, व्यवसायियों ने डीएसपी से की मुलाकात

Updated at : 01 Mar 2025 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
चोरी के आरोपित को किया गिरफ्तार, व्यवसायियों ने डीएसपी से की मुलाकात

इमामगंज बाजार में तीन सर्राफा दुकानों में चोरी करने की नीयत से दो बाइक पर चार बदमाश शुक्रवार की रात पहुंचे थे.

विज्ञापन

इमामगंज. इमामगंज बाजार में तीन सर्राफा दुकानों में चोरी करने की नीयत से दो बाइक पर चार बदमाश शुक्रवार की रात पहुंचे थे. शुक्र था कि चोरी करने से पूर्व ही ग्रामीणों ने एक को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया. इस दौरान तीन आरोपित भागने में सफल हो गये. जिनकी पुलिस तलाश कर रही है. हालांकि घटना के बाद पुलिस कुछ भी बताने से परहेज कर रही है. इधर, आये दिन चोरों के निशाने पर सर्राफा दुकानदार रहने को लेकर व्यवसायी काफी चिंतित हैं. इसी को लेकर शनिवार को अपनी अपनी दुकानों को बंद रखते हुए पांच सूत्री मांगों को लेकर डीएसपी अमित कुमार व थानाध्यक्ष अमित कुमार को ज्ञापन सौंपा है. जिसमें चोरों के सरगना को गिरफ्तार करने, पूर्व की घटना का उद्भेदन करने, सीसीटीवी कैमरा लगाने, चोरी की सामान लेने वाले को चिह्नित करने व दिन और रात पुलिस गश्ती तेज करने के साथ ही साथ रात्रि के समय चौकीदारों से पहरा दिलाने की मांग शामिल है. इधर डीएसपी ने व्यवसायियों की मांग सही ठहराते हुए अमल करने की बात कहीं है. ज्ञापन देने में सर्राफा व्यवसाय के अध्यक्ष उमेश प्रसाद स्वर्णकार, पंकज वर्मा, अभय कुमार, अजीत कुमार, मदन प्रसाद सहित आदि लोग शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन