कुकरा मोड़ के पास तीन दुकानों में चोरी के मामले में आरोपित गिरफ्तार

Updated at : 15 Apr 2025 7:50 PM (IST)
विज्ञापन
कुकरा मोड़ के पास तीन दुकानों में चोरी के मामले में आरोपित गिरफ्तार

बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकरा मोड़ के समीप एक पिछवारा पहले एक मैरेज हॉल के ऑफिस समेत दो दुकानों का शटर काटकर चोरी के मामले में आरोपित को पुलिस ने दबोच लिया है.

विज्ञापन

मानपुर. बुनियादगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकरा मोड़ के समीप एक पिछवारा पहले एक मैरेज हॉल के ऑफिस समेत दो दुकानों का शटर काटकर चोरी के मामले में आरोपित को पुलिस ने दबोच लिया है. थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि इसमें एसएसपी आनंद कुमार के निर्देश पर तकनीकी विभाग के अलावा टीम का गठन किया गया था. चोर का गिरोह काफी सक्रिय है और मानपुर, बेलागंज, अतरी व टिकारी समेत अन्य जगहों पर चोरी घटना को अंजाम दे चुका है. आरोपित के पास से चोरी गया 55 इंच का एलसीडी टीवी भी बरामद कर लिया गया है. थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि चोर गिरोह बेलागंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है और मैरेज हॉल में टेंट क्रॉकरी के पास काम करने के दौरान रेकी करता था और बाद में घटना को अंजाम देता था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR SINGH

ROHIT KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन