गया शहर की लोको कॉलोनी में युवक को मारी गयी

Updated at : 16 Mar 2025 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
गया शहर की लोको कॉलोनी में युवक को मारी गयी

डेल्हा थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी में होली पर्व को लेकर गीत-संगीत के बीच अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी और एक युवक को गोली मार दी.

विज्ञापन

गया. डेल्हा थाना क्षेत्र के लोको कॉलोनी में होली पर्व को लेकर गीत-संगीत के बीच अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दहशत फैला दी और एक युवक को गोली मार दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में घायल युवक को इलाज को लेकर मगध मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया. इधर, घटना की जानकारी पाते ही डेल्हा थानाध्यक्ष देवराज इंद्र सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की छानबीन की. साथ ही घायल का बयान लेने मगध मेडिकल अस्पताल गये. इधर, डेल्हा थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल युवक की पहचान बागेश्वरी बमबाबा मुहल्ले के रहनेवाले बंटी राउत के रूप में किया गया है. घायल बंटी के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की गयी है. साथ ही इस मामले की गंभीरता से छानबीन की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Roshan Kumar

लेखक के बारे में

By Roshan Kumar

Roshan Kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन