अफरा-तफरी : झारखंड की ओर से आ रहे ट्रक में लगी आग
Updated at : 27 Mar 2025 8:45 PM (IST)
विज्ञापन

झारखंड की ओर से आ रहे एक ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इस घटना में ट्रक पूरी तरह जल गया.
विज्ञापन
बाराचट्टी.
झारखंड की ओर से आ रहे एक ट्रक में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. इस घटना में ट्रक पूरी तरह जल गया. जानकारी के अनुसार, झारखंड की ओर से आ रहा ट्रक गया की ओर से जा रहा था. बाराचट्टी के जयगीर मोड़ पर जैसे ही गाड़ी पहुंची अचानक उसमें आग लग गयी. इस कारण जीटी रोड के एक लाइन पर वाहनों की आवाजाही थम गयी. स्थानीय लोगों द्वारा मामले की सूचना दमकल को दी गयी. दमकल टीम के पहुंचते ही वाहन का अधिकतर हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो गया था. थाना प्रभारी उमेश प्रसाद ने बताया कि बाद में जले हुए वाहन को जीटी रोड से हटाकर वाहनों का परिचालन सामान्य कराया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




