इस महीने 500 फुटपाथी दुकानदारों को आइकार्ड

Published at :03 Jun 2017 5:43 AM (IST)
विज्ञापन
इस महीने 500 फुटपाथी दुकानदारों को आइकार्ड

24 जून को नगर निगम में कैंप लगा कर दिया जायेगा आइकार्ड गया : इस महीने की 24 जून को शहर के 500 फुटपाथी दुकानदारों को परिचय पत्र दिया जायेगा. शहर फुटपाथी विक्रेता संघ के अध्यक्ष अमरजीत गिरि ने बताया कि नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश पर 24 जून को नगर निगम […]

विज्ञापन
24 जून को नगर निगम में कैंप लगा कर दिया जायेगा आइकार्ड
गया : इस महीने की 24 जून को शहर के 500 फुटपाथी दुकानदारों को परिचय पत्र दिया जायेगा. शहर फुटपाथी विक्रेता संघ के अध्यक्ष अमरजीत गिरि ने बताया कि नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश पर 24 जून को नगर निगम कार्यालय में कैंप लगा कर दुकानदारों को आइकार्ड दिया जायेगा. उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्र में सर्वे के बाद 4000 फुटपाथी दुकानदारों को चिह्नित किया गया, इनमें से अभी तक 2745 की सूची तैयार की जायेगी. पहली बार में 500 दुकानदारों को आइकार्ड दिया जायेगा. श्री गिरि ने बताया कि आइकार्ड मिलने के बाद दुकानदार अपना धंधा कर सकेंगे. नगर निगम द्वारा चिह्नित वेंडिग जोन में यह दुकानदार अपना व्यवसाय कर सकेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन