गया कॉलेज रहा अव्वल 771 में 683 ने मारी बाजी

गया: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा जारी सूची के अनुसार, गया जिले से कुल 69,565 परीक्षार्थी का रिजल्ट मंगलवार को सार्वजनिक किया. इसमें कॉमर्स, साइंस व अार्ट्स विषय के परीक्षार्थी शामिल हैं. बोर्ड के अनुसार, 69565 में से 27,839 परीक्षार्थी ही उत्तीर्ण हुए है. जानकारी के अनुसार, कॉमर्स विषय से इंटर की परीक्षा में जिले […]
इसमें 1,880 परीक्षार्थी ही सफल हो सके. प्रथम श्रेणी से 607 परीक्षार्थी, द्वितीय श्रेणी से 1,106 परीक्षार्थी व तृतीय श्रेणी से 167 परीक्षार्थी ही सफल हो सके. इनमें से 427 परीक्षार्थी फेल कर गये हैं, जबकि 45 विद्यार्थियों का रिजल्ट इनकंप्लीट की सूची में शामिल है. गया कॉलेज में कॉमर्स संकाय में 771 में 683 स्टूडेंट्स सफल रहे. वहीं, साइंस संकाय की परीक्षा में 40,106 परीक्षार्थी शामिल हुए थे. इसमें 15,594 परीक्षार्थी ही सफल हो सके. इसमें से प्रथम श्रेणी से 4,496, द्वितीय श्रेणी से 10,558 व तृतीय श्रेणी से 540 परीक्षार्थी ही सफल हुए. इनमें से 24,512 परीक्षार्थी ऐसे हैं, जिसमें कुछ फेल कर गये हैं व कुछ के रिजल्ट इनकंप्लीट में शामिल हैं. आर्ट्स विषय से 27,107 परीक्षार्थी शामिल हुए. इसमें 10,365 परीक्षार्थी ही सफल हो सके. इसमें से प्रथम श्रेणी से 1697 परीक्षार्थी, द्वितीय श्रेणी से 7174 परीक्षार्थी व तृतीय श्रेणी से 1494 परीक्षार्थी ही उत्तीर्ण हो सके. इनमें 16742 परीक्षार्थी ऐसे हैं, जो फेल कर गये या कुछ के रिजल्ट इनकंप्लीट की सूची में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










