विद्यार्थी परिषद ने शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

गया: इंटर की परीक्षा परिणाम को लेकर बुधवार को विद्यार्थी परिषद ने गया कॉलेज परिसर में शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी व बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर का पुतला दहन किया. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि योग्य शिक्षकों द्वारा उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन नहीं होने से परिणाम बेहद ही खराब आया है. […]
मौके पर विद्यार्थी परिषद के गया कॉलेज अध्यक्ष सत्यम कुशवाहा ने कहा कि इतने बढ़े पैमाने पर रिजल्ट खराब होना इस बात की पुष्टि करती है कि बिहार में शिक्षा की स्थिति काफी दयनीय है. यद्यपि बिहार के स्टूडेंट्स काफी मेधावी हैं फिर भी इन्हें सही मार्गदर्शन व बेहतर शिक्षा दिये जाने की जरूरत है. उन्होंने कहा कि शिक्षकों की नियुक्ति बीपीएससी के माध्यम से की जानी चाहिए. परिषद के नगर कोषाध्यक्ष मंतोष कुमार सुमन ने कहा कि बिहार में बदहाल शिक्षा व्यवस्था के लिए बिहार सरकार ही दोषी है.
शिक्षकों के योग्य नहीं होने का ही नतीजा है इंटर का खराब रिजल्ट. काॅलेजों में शिक्षकों की घोर कमी है व उचित व्यवस्था भी नहीं है. पुतला दहन कार्यक्रम में परिषद के उपाध्यक्ष दीपक कुमार, जिला संयोजक सौरभ कुमार, अमन मिश्रा, अनिरूद्ध सेन , रजनीकांत, संदीप कुमार, निखिल द्विवेदी, रोहित शर्मा, प्रज्जवल राय, शक्ति, पारितोष, मनीष कुमार मिश्रा व अन्य सदस्य मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










