निर्माण के विरोध में आंदोलन करेगी भाजपा
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Mar 2017 9:07 AM (IST)
विज्ञापन

गया: गांधी मैदान में अतिक्रमण हटाने का आदेश कोर्ट से दिये जाने के बाद भी एक सरकारी कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है. इसके विरोध में भाजपा ने आंदोलन करने की घोषणा की है. भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने गांधी मैदान का दौरा कर बताया कि बाल विकास परियोजना भवन का निर्माण गांधी मैदान तालाब […]
विज्ञापन
गया: गांधी मैदान में अतिक्रमण हटाने का आदेश कोर्ट से दिये जाने के बाद भी एक सरकारी कार्यालय का निर्माण कराया जा रहा है. इसके विरोध में भाजपा ने आंदोलन करने की घोषणा की है. भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने गांधी मैदान का दौरा कर बताया कि बाल विकास परियोजना भवन का निर्माण गांधी मैदान तालाब के बगल में किया जा रहा है, जबकि हाइकोर्ट के आदेश के बाद पहले से बने मार्केट व भवन को तोड़ा गया है.
भाजपा ने कहा है कि हाइकोर्ट ने सख्त आदेश दिया है कि गांधी मैदान के चारों ओर किसी तरह के निर्माण कार्य नहीं कराये जायेंगे. यह पूरे तौर से हाइकोर्ट के आदेश की अवहेलना है.
इस संबंध में गुरुवार को प्रतिनिधिमंडल डीएम से मिल कर सारी बात की जानकारी लेगा. उसके बाद आंदोलन का रुख अख्तियार किया जायेगा. प्रतिनिधिमंडल में अधिवक्ता मुकेश कुमार, रूपेश कुमार, द्वारिकाधीश प्रसाद सिन्हा, संतोष ठाकुर व अधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद आदि शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










