गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया कारु बिगहा

Published at :23 Mar 2017 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
गोलियों की तड़तड़ाहट से थर्राया कारु बिगहा

खिजरसराय/गया: भूमि विवाद का कोर्ट से फैसला आने व पुलिस व प्रशासन की ओर से जमीन का मालिकाना कब्जा दिलाये जाने के बाद देर शाम करीब नौ बजे बथानी थाना क्षेत्र का कारु बिगहा में जम कर गोलियां चलीं. पीड़ित परिवार किसी तरह से जान बचा कर थाने में शरण ले ली है. इस गोलीबारी […]

विज्ञापन
खिजरसराय/गया: भूमि विवाद का कोर्ट से फैसला आने व पुलिस व प्रशासन की ओर से जमीन का मालिकाना कब्जा दिलाये जाने के बाद देर शाम करीब नौ बजे बथानी थाना क्षेत्र का कारु बिगहा में जम कर गोलियां चलीं. पीड़ित परिवार किसी तरह से जान बचा कर थाने में शरण ले ली है. इस गोलीबारी व मारपीट में आठ जख्मी हुए हैं, जिसमें दो महिलाएं भी शामिल हैं.

तीन को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है़ उनकी हालत नाजुक है. घायलों के सिर में गंभीर चोटें आयी हैं. घटना की सूचना पर गांव में छापेमारी करने पहुंचे डीएसपी विजय कुमार ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है. डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि बीते 27 वर्ष से कारू बिगहा के रहनेवाले धर्मवीर गुप्ता व कपिल महतो व शंकर प्रसाद के बीच न्यायालय में एक भू-खंड को वाद चल रहा था.

1990 से लेकर 2010 तक संबंधित मामले में टाइटिल चला. इसके बाद 2010 से लेकर 2017 मार्च तक इजरायल वाद चला. इसमें धर्मवीर गुप्ता के पक्ष में कोर्ट ने फैसला देते हुए जमीन पर कब्जा दिलाये जाने का आदेश दिया था. उसी आदेश के तहत बुधवार को पुलिस व प्रशासन ने मौके पर पहुंच कर धर्मवीर गुप्ता को कब्जा दिलाया. कब्जा दिलाने के बाद शाम को करीब पांच बजे पुलिस गांव से लौट गयी, लेकिन करीब नौ बजे कपिल महतो व शंकर प्रसाद के समर्थक लाठी डंडों व असलहों से लैस होकर धर्मवीर गुप्ता के घर पर धावा बोल दिया. घर पर चढ़ कर बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग की और पुरुषों व महिलाओं व बच्चों की जम कर पिटाई कर डाली. इस मार पिटाई में गुप्ता के आठ परिजन जख्मी बताये जा रहे हैं, जिसमें महिलाएं भी शामिल हैं. डीएसपी विजय कुमार ने बताया कि गांव में पुलिस बल तैनात कर दिये गये हैं. पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है. हर घर का शख्स दहशत में आ गया है. संबंधित मामले में धर्मवीर गुप्ता ने 31 लोगों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन