पाइप में लीकेज, सड़क पर पानी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :18 Mar 2017 9:01 AM (IST)
विज्ञापन

गया : निगम क्षेत्र में कई जगहों पर पाइपलाइन में लीकेज के कारण पीने का पानी रोड पर बह रहा है. निगम अपने यहां मरम्मत के सामान के अभाव की बात कह कर पल्ला झाड़ लेता है. इसका खामियाजा आम लोगों को भोगना पड़ रहा है. सूत्रों का कहना है कि पाइप मरम्मत के सामान […]
विज्ञापन
गया : निगम क्षेत्र में कई जगहों पर पाइपलाइन में लीकेज के कारण पीने का पानी रोड पर बह रहा है. निगम अपने यहां मरम्मत के सामान के अभाव की बात कह कर पल्ला झाड़ लेता है. इसका खामियाजा आम लोगों को भोगना पड़ रहा है. सूत्रों का कहना है कि पाइप मरम्मत के सामान की खरीद के लिए बोर्ड ने स्वीकृति प्रदान कर दी है. मेयर का दावा है कि गरमी से पहले सभी लीकेज ठीक कर लिये जायेंगे. गरमी में किसी को परेशानी नहीं होगी. वर्तमान में शहर के ड्राइ जोन में अब तक वाटर सप्लाइ का जिम्मा पीएचइडी के पास है. कुछ जगहों पर इसकी जिम्मेवारी नगर निगम को दी गयी है.
लोगों का कहना है कि पीएचइडी के अधिकारियों से शिकायत करने पर कहते है कि उनका नहीं नगर निगम का काम है. नगर निगम में भी यहीं बात कहा जाता है. किसी एक विभाग को वाटर सप्लाइ की जिम्मेवारी सौंप दी जाये, तो लोगों को परेशानी नहीं होगी. निगम में पहले लीकेज ठीक करने के लिए ठेकेदार नियुक्त किये गये थे. लेकिन, एग्रीमेंट समाप्त होने के बाद अवधी विस्तार नहीं किया गया. पिछले दिनों बोर्ड की बैठक में नगर आयुक्त विजय कुमार ने इस बात को लेकर प्रस्ताव दिया था कि लीकेज ठीक करने के लिए पलम्बर की बहाली की जाये. इसे बोर्ड से स्वीकृति दे दी गयी है. जानकारों का कहना है कि निगम के पास अपनी टीम होगी, तो लीकेज व अन्य समस्याओं को ठीक करने में कोई दिक्कत नहीं आयेगी.
लीकेज से प्रभावित इलाके
पाइपलाइन में लिकेज होने के कारण ड्राइ जोन का इलाका गेवालबिगहा, मुन्नी मसजिद, रामपुर, एपी कॉलोनी, मुस्तफाबाद व चाणक्यापुरी कॉलोनी आदि. इसके अलावा माड़नपुर, बाइपास, खटकाचक आदि में पाइपलाइन होने के बावजूद पानी लोगों को नहीं मिल पाता है, क्योंकि जगह-जगह पर लीकेज है. इसमें अक्षयवट व ब्रह्मयोनि पहाड़ी के पास बड़ा लीकेज वर्षों से है.
जल्द होगी जरूरी सामान की खरीद
लीकेज ठीक करने के लिए सामान की खरीद करने का निर्णय बोर्ड में लिया गया है. इसके लिए एजेंसी का चयन कर लिया गया है. जल्द ही सामान की आपूर्ति निगम को हो जायेगी. गरमी के दिनों में इस बार लोगों को पेयजल संकट से नहीं जूझना पड़े इसकी पूरी तैयारी निगम द्वारा कर ली गयी है.
सोनी कुमारी, मेयर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










