कोसमा रवाना हुए चैत्य सागरजी महाराज

Published at :18 Mar 2017 9:00 AM (IST)
विज्ञापन
कोसमा रवाना हुए चैत्य सागरजी महाराज

गया: जैन मुनि आचार्य श्रीचैत्य सागरजी महाराज व दाेनाें जैन माताएं शाश्वत माताजी व पावापुरी माताजी के साथ शुक्रवार काे गया स्थित जैन मंदिर से उत्तरप्रदेश के काेसमा के लिए रवाना हुए. पैदल चलते हुए वह काेसमा पहुंचेंगे. जैन मुनि के रवाना होने के पहले रमना स्थित जैन मंदिर में कुसुम काशलीवाल व ममता सेठी […]

विज्ञापन
गया: जैन मुनि आचार्य श्रीचैत्य सागरजी महाराज व दाेनाें जैन माताएं शाश्वत माताजी व पावापुरी माताजी के साथ शुक्रवार काे गया स्थित जैन मंदिर से उत्तरप्रदेश के काेसमा के लिए रवाना हुए. पैदल चलते हुए वह काेसमा पहुंचेंगे. जैन मुनि के रवाना होने के पहले रमना स्थित जैन मंदिर में कुसुम काशलीवाल व ममता सेठी ने मंगलाचरण गाया.

जैन मुनि ने समाज के लाेगाें काे पंचकल्याणक काे सफलतापूर्वक निभाने पर आशीर्वाद दिया. उन्हाेंने कहा कि गया के जैन समाज काे आगे भी ऐसे कार्यक्रम करते रहना चाहिए. इससे लाेगाें में एकता व प्रेम-व्यवहार बढ़ता है. जैन मुनि जब तक गया में रहे, तब तक समाज के बीच कुछ-न-कुछ धार्मिक आयाेजन हाेते रहे. उनके रवाना होने से समाज की महिलाएं काफी दुखी थीं.

उनके रहने से पिछले दाे-तीन महीने से माहाैल धर्ममय हाे गया था. जैन मुनि अपना पहला पड़ाव मगध मेडिकल कॉलेज सह अस्पताल के पास रखेंगे. वहां तक समाज के पुरुष व युवा वर्ग साथ गये. महिलाएं भी शहर की सीमा तक साथ-साथ पैदल चलीं. रास्ते में जैन मुनि के जयकारे लगते रहे. शनिवार काे वे मगध मेडिकल के पास से चेरकी की आेर प्रस्थान करेेंगे, जहां शाम ढलने से पहले विश्राम के लिए पड़ाव लेंगे. इस तरह वे हर राेज पैदल चलते हुए आगे बढ़ेंगे. जैन समाज के मीडिया प्रभारी मुन्ना सरकार जैन ने बताया कि महाराज उत्तरप्रदेश के काेसमा में आचार्य विमल सागरजी के नाम पर बन रहे अस्पताल काे देखने जा रहे हैं. उस अस्पताल का उद्घाटन अगस्त महीने में हाेना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन