चार केंद्रों पर नहीं शुरू हुई इंटर की कॉपियों की जांच

गया : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट परीक्षा से संबंधित कॉपियों की जांच 15 मार्च से शुरू कराने का निर्देश दिया था, लेकिन गुरुवार तक कॉपियों की जांच शुरू नहीं हो सकी थी. कॉपियों की जांच कब से शुरू होगी, इस बाबत शिक्षा विभाग के वरीय अधिकारी भी संशय में हैं. बोर्ड के निर्देश […]
उनमें गया शहर में जिला स्कूल, गया कॉलेज, अनुग्रह कन्या हाइस्कूल व अनुग्रह मेमाेरियल कॉलेज शामिल है. बोर्ड का सख्त निर्देश है कि कॉपियों की जांच सीसीटीवी कैमरे व दंडाधिकारी की निगरानी में हो, लेकिन, गुरुवार तक चारों केंद्रों पर जिला प्रशासन की ओर से न तो दंडाधिकारी की तैनाती की गयी थी और न ही सीसीटीवी कैमरे लगाये गये हैं. नियमों के अनुरूप जब तक बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से मूल्यांकन कार्य को लेकर जारी किया गया मेमोरेंडम नहीं मिल जाता है, तब तक किसी भी केंद्र पर कॉपियों की जांच शुरू नहीं हो सकती है. हालात हैं कि गुरुवार तक बोर्ड से मेमोरेंडम चारों केंद्रों पर पहुंचा ही नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










