गृहरक्षकों की हड़ताल से ट्रैफिक चरमरायी

Published at :17 Mar 2017 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
गृहरक्षकों की हड़ताल से ट्रैफिक चरमरायी

जहानाबाद नगर: समान काम के लिए समान सुविधा एवं अन्य मांगों को लेकर जिले के गृहरक्षकों के हड़ताल पर चले जाने से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गयी है. शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने में तीन दर्जन से अधिक ट्रैफिक के जवान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते थे. लेकिन उनके हड़ताल पर चले जाने से […]

विज्ञापन

जहानाबाद नगर: समान काम के लिए समान सुविधा एवं अन्य मांगों को लेकर जिले के गृहरक्षकों के हड़ताल पर चले जाने से ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गयी है. शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त रखने में तीन दर्जन से अधिक ट्रैफिक के जवान अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते थे. लेकिन उनके हड़ताल पर चले जाने से ट्रैफिक व्यवस्था पटरी से उतर गयी है. हालांकि पुलिस-प्रशासन द्वारा जिला बल के जवानों को जगह-जगह पर ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त करने में लगाया गया है.

लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त नहीं होने से शहर में लगातार जाम की समस्या बनी रही. बिहार रक्षा वाहिनी स्वयं सेवक संघ के आह्वान पर जिले के 525 गृहरक्षक पुलिस लाइन में शस्त्र जमा कर बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गये हैं. गृहरक्षकों की हडताल के कारण ट्रैफिक व्यवस्था के साथ ही बैंक व डाकघर की सुरक्षा भी भगवान भरोसे हो गयी है. जिले की 83 बैंक शाखाओं के अलावा डाक घर की सुरक्षा भी गृहरक्षकों के भरोसे ही थी. ऐसे में उनके हड़ताल पर चले जाने के कारण बैंक व डाक घर की सुरक्षा पर प्रश्नचिह्न लग गया है. जिले में कुल 640 गृहरक्षक कार्यरत हैं. इसमें 250 से अधिक गृहरक्षक विभिन्न थानों में अपनी सेवा प्रदान कर रहे हैं.वहीं कई अफसरों के सरकारी आवास पर गार्ड के रूप में गृहरक्षक ही तैनात हैं. रात्रि गश्ती में तो गृहरक्षक ही दिखायी पड़ते हैं. ऐसे में इनके अनिश्चितकालीन हडताल पर चले जाने से जिले की सुरक्षा व्यवस्था चरमरा गयी है.

अपनी मांगों के समर्थन में गृहरक्षकों ने किया प्रदर्शन : बुधवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर गये गृहरक्षकों ने गुरुवार को बिहार रक्षा वाहिनी कार्यालय परिसर में बैठक की तथा अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन किया. रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के अध्यक्ष मिथलेश्वर सिंह ने कहा कि गृहरक्षक मांगें पूरी होने तक काम पर नहीं लौटेगें. उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय ने समान कार्य के लिए समान वेतन देने का निर्देश सभी सरकारों को दिया है, लेकिन राज्य सरकार इस निर्देश का अनुपालन नहीं कर रही है. संघ के सचिव विजय कुमार ने कहा कि सरकार की स्थिति चरमरा गयी है. हमलोग एकजूट होकर आंदोलन करते रहेंगे . प्रदर्शन में उपाध्यक्ष विंदा सिंह, उपसचिव मिथलेश प्रसाद ,संगठन सचिव भोला प्रसाद, शिववचन प्रसाद, सुरेंद्र यादव ,सकलदेव प्रसाद ,सुशील कुमार बागे आदि शामिल थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन