गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह हुए निर्वाचित

Published at :16 Mar 2017 8:11 PM (IST)
विज्ञापन
गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अवधेश नारायण सिंह हुए निर्वाचित

पटना : बिहार विधान परिषद के तहत कराए निर्वाचन में गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी अवधेश नारायण सिंह विजयी घोषित किये गये है. उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बैजूनाथ कुमार सिंह ने बताया कि सिंह के निर्वाचन की घोषणा कर दी गयी है. मालूम हो कि अवधेश नारायण सिंह विधान परिषद के सभापति […]

विज्ञापन

पटना : बिहार विधान परिषद के तहत कराए निर्वाचन में गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी अवधेश नारायण सिंह विजयी घोषित किये गये है. उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी बैजूनाथ कुमार सिंह ने बताया कि सिंह के निर्वाचन की घोषणा कर दी गयी है. मालूम हो कि अवधेश नारायण सिंह विधान परिषद के सभापति हैं और गया स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा जीत दर्ज की है. अवधेश नारायण सिंह बीस हजार से ज्यादा मतों से विजयी घोषित हुएहैं. अभी तक सारण स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के प्रत्याशी के जीत की सूचना नहीं मिली है. महागंठबंधन के प्रत्याशी वीरेंद्र कुमार यादव के बढ़त की सूचना मिल रही है.

वहीं दूसरी ओर उनके दोबारा सभापति बने जाने को लेकर आज विधान परिषद में महागठबंधन के बीच रस्सा कस्सी चलती रही. राबड़ी देवी ने इस मामले पर मीडिया से कहा कि राजद का ही सभापति होना चाहिए, वहीं दूसरी ओर तेजस्वी ने कहा कि महागठबंधन के नेता मिल बैठकर इसका फैसला करेंगे. जबकि दूसरी ओर नीतीश कुमार के चहेते बताये जा रहे अवधेश नारायण सिंह के दोबारा सभापति बनने की बात से बीजेपी खेमें में खुशी देखी जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन