50 लीटर शराब जब्त, छह पकड़ाये

बोधगया : पुलिस ने कई गांवों में छापेमारी कर तीन शराब धंधेबाजाें को गिरफ्तार कर लिया. नशे में रहे तीन शराबियों को भी दबोचा गया है. 50 लीटर महुआ शराब भी जब्त की गयी. थानेदार नरेश कुमार ने बताया कि अमवां भईटोली, जॉनपुर, हथियार व अन्य गावों में शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया है. […]
बोधगया : पुलिस ने कई गांवों में छापेमारी कर तीन शराब धंधेबाजाें को गिरफ्तार कर लिया. नशे में रहे तीन शराबियों को भी दबोचा गया है. 50 लीटर महुआ शराब भी जब्त की गयी. थानेदार नरेश कुमार ने बताया कि अमवां भईटोली, जॉनपुर, हथियार व अन्य गावों में शराब के खिलाफ अभियान चलाया गया है. होली के मद्देनजर थाना क्षेत्र में शराब की बिक्री पर विशेष नजर है. विभिन्न मामलों के आरोपितों, वारंटियों, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के फिराक में जुटे लोगों व अपराधियों के खिलाफ छापेमारी शुरू कर दी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










