हुड़दंग करते पकड़े गये तो जेल में गुजरेगी होली

Published at :05 Mar 2017 2:59 AM (IST)
विज्ञापन
हुड़दंग करते पकड़े गये  तो जेल में गुजरेगी होली

एसएसपी ने होली के मद्देनजर दिये कड़े निर्देश शराब के धंधेबाजों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने को कहा गया : होली के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों से शराब की खेप रोकने व शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसने की तैयारी पुलिस ने शुरू कर दी है. एसएसपी गरिमा मलिक ने शहर के थानाध्यक्षों के साथ बैठक […]

विज्ञापन

एसएसपी ने होली के मद्देनजर दिये कड़े निर्देश

शराब के धंधेबाजों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने को कहा
गया : होली के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्रों से शराब की खेप रोकने व शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसने की तैयारी पुलिस ने शुरू कर दी है. एसएसपी गरिमा मलिक ने शहर के थानाध्यक्षों के साथ बैठक कर उन्हें अपने-अपने क्षेत्रों के संवेदनशील इलाकों को चिह्नित कर शांति समिति की बैठक करने व होली को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने को कहा. थानाध्यक्षों के साथ सख्ती से पेश आते हुए एसएसपी ने कहा कि अपने-अपने इलाकों में शराब, शराबी व शराब के धंधेबाजों के खिलाफ विशेष अभियान चलायें. इसमें किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरती जानी चाहिए. साथ ही
उन्होंने यह भी कहा अगर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की गयी कार्रवाई के तहत शराब के धंधेबाज, शराब व शराबी पकड़े जाते हैं, तो संबंधित थाना क्षेत्र के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जायेगी. होली के दौरान शराब के नशे में हुड़दंग करते दिखनेवालों को सलाखों के पीछे डाला जायेगा. एसएसपी ने थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है कि होली के अवसर पर हुड़दंग करनेवालों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया जाये. उन्होंने कहा कि मुहल्ले की सड़कें हों, या शहर के मुख्य मार्ग, कहीं भी कोई भी नशे में दिखे, तो उन पर भी कार्रवाई की जाये. यही नहीं, कॉलोनी, मुहल्ले या घर में हुड़दंग मचानेवालों पर भी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है. होली को लेकर क्षेत्र में गश्ती दल व पैंथर को सक्रिय करने को भी कहा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन