बारिश से बदला मौसम का मिजाज आज भी छाये रहेंगे बादल

गया : शुक्रवार की देर रात व शनिवार की सुबह हुई हल्की बारिश से गया का मौसम बदल गया. शुक्रवार तक मौसम में हल्की गरमी महसूस की जा रही थी, लेकिन शनिवार को बारिश के बाद मौसम एकदम सुहाना हो गया. माैसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को गया में चार मिलीमीटर बारिश हुई. बारिश […]
गया : शुक्रवार की देर रात व शनिवार की सुबह हुई हल्की बारिश से गया का मौसम बदल गया. शुक्रवार तक मौसम में हल्की गरमी महसूस की जा रही थी, लेकिन शनिवार को बारिश के बाद मौसम एकदम सुहाना हो गया. माैसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक शनिवार को गया में चार मिलीमीटर बारिश हुई. बारिश के साथ ही तापमान में छह डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गयी. शनिवार काे अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री व न्यूनतम 17.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. माैसम विभाग के अधिकारी ने बताया कि रविवार काे भी सूरज व बादलाें के बीच लुकाछिपी जारी रहने की संभावना है और बारिश भी हो सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










