दोषियों को पकड‍़ने का दिलाया भरोसा

Published at :05 Mar 2017 2:57 AM (IST)
विज्ञापन
दोषियों को पकड‍़ने का दिलाया भरोसा

तत्परता. युवती के पिटाई मामले में डीएम-एसपी गये गांव बोधगया : जलावन के लिए लकड़ी चुनने गयी युवती से मारपीट के मामले में शुक्रवार को गया-डोभी रोड जाम के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट के लिए जिम्मेवार लोगों की गिरफ्तारी के लिए जारी छापेमारी के बीच शनिवार को डीएम कुमार रवि व एसएसपी गरिमा […]

विज्ञापन

तत्परता. युवती के पिटाई मामले में डीएम-एसपी गये गांव

बोधगया : जलावन के लिए लकड़ी चुनने गयी युवती से मारपीट के मामले में शुक्रवार को गया-डोभी रोड जाम के दौरान दो पक्षों में हुई मारपीट के लिए जिम्मेवार लोगों की गिरफ्तारी के लिए जारी छापेमारी के बीच शनिवार को डीएम कुमार रवि व एसएसपी गरिमा मलिक ने दोनों गांवों का दौरा किया. अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर दोषियों को गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया. आपसी प्रेम व भाईचारा बरकरार रखने के लिए डीडीसी संजीव कुमार, सिटी एसपी अवकाश कुमार, सदर एसडीओ विकास कुमार जायसवाल, बोधगया एसडीपीओ रविशंकर प्रसाद ने नबीचक गांव में जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों के साथ बैठक की. सरपंच व मुखिया की मौजूदगी में अपील की गयी कि मामले को और तूल न दें व आपसी विश्वास के साथ सामाजिक सौहार्द को कायम रखने में सभी लोग भागीदार बनें.
ग्रामीणों के संपर्क में रहें : डीएम कुमार रवि ने संबंधित गांवों का दौरा कर सदर एसडीओ, बोधगया के एसडीपीओ व बीडीओ को निर्देश दिया कि स्थिति सामान्य होने तक क्षेत्र के लोगों के संपर्क में रहें.
किसी को डरने की जरूरत नहीं
एसडीओ ने बताया कि शांति समिति की बैठक में दोनों पक्षों के लोगों की बातें सुनी गयीं व एक-दूसरे के प्रति पूर्व की तरह समन्वय बना कर रहने की नसीहत दी गयी. शाम को डीएम व एसएसपी ने भी सर्वोदयपुरी पहुंच कर पीड़ित परिवारों को उनकी सुरक्षा के प्रति आश्वस्त किया. अधिकारियों ने सहादेव खाप गांव के लोगों से भी मुलाकात कर क्षेत्र में बेहतर माहौल बनाने में स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की. एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि मारपीट की घटना के आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है व क्षेत्र में पैट्रोलिंग बढ़ा दी गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन