डुमरिया में वृद्ध की गला दबा कर हत्या

Published at :05 Mar 2017 2:56 AM (IST)
विज्ञापन
डुमरिया में वृद्ध की गला दबा कर हत्या

पुलिस ने महुड़ी पंचायत के बुधइया आहर के बधार से बरामद किया शव गले पर रस्सी के निशान, कान से निकल रहा था खून डुमरिया : थाना क्षेत्र की महुड़ी पंचायत के महुड़ी आहर के 70 वर्षीय बिशु भूइंया की अपराधियों ने गला दबा कर हत्या कर दी. मृतक बिशु भूईया का शव पुलिस ने […]

विज्ञापन

पुलिस ने महुड़ी पंचायत के बुधइया आहर के बधार से बरामद किया शव

गले पर रस्सी के निशान, कान से निकल रहा था खून
डुमरिया : थाना क्षेत्र की महुड़ी पंचायत के महुड़ी आहर के 70 वर्षीय बिशु भूइंया की अपराधियों ने गला दबा कर हत्या कर दी. मृतक बिशु भूईया का शव पुलिस ने बुधइया आहर के बधार से बरामद किया है. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल अस्पताल भेज दिया. बिशु घर से उत्तर पाही पर रहा करता था. घर के लोग सुबह खाना देने के लिए पाही पर गये तो उसे मृत पाया. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. डुमरिया थानाध्यक्ष संजय पासवान ने बताया कि मृतक के पोते ने एक आवेदन दिया है. इसमें अज्ञात लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया गया है. थानाध्यक्ष श्री पासवान ने बताया कि मृतक के गले पर रस्सी के निशान थे व कान से खून बह रहा था. आशंका है कि रस्सी से ही गला दबा कर हत्या की गयी है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन