बाल-बाल बचे जमुई डीएम के घरवाले
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Mar 2017 2:55 AM (IST)
विज्ञापन

सड़क हादसे में पिता व पत्नी घायल, बेटा व ड्राइवर सुरक्षित पत्नी का हाथ टूटा, पिता को हल्की चोटें आमस : जमुई के जिलाधिकारी कौशल किशोर के पिता, पत्नी और बेटा गया जिले के आमस थाना इलाके में जीटी रोड (एनएच-दो) पर शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गये. डीएम का परिवार […]
विज्ञापन
सड़क हादसे में पिता व पत्नी घायल, बेटा व ड्राइवर सुरक्षित
पत्नी का हाथ टूटा, पिता को हल्की चोटें
आमस : जमुई के जिलाधिकारी कौशल किशोर के पिता, पत्नी और बेटा गया जिले के आमस थाना इलाके में जीटी रोड (एनएच-दो) पर शनिवार को हुए एक सड़क हादसे में बाल-बाल बच गये. डीएम का परिवार जाइलो वाहन से वाराणसी से जमुई जा रहा था. इस दौरान आमस टोल प्लाजा के समीप उनकी निजी गाड़ी एक ट्रक से टकरा गयी. इस हादसे में श्री किशोर की पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गयीं. घटना की सूचना मिलते ही गया के डीएम कुमार रवि ने मामले को गंभीरता से लिया. शेरघाटी एसडीओ ज्योति कुमार, डीएसपी उपेंद्र प्रसाद व आमस थानाध्यक्ष डॉ रामविलास प्रसाद यादव घटनास्थल पर मेडिकल टीम के साथ पहुंचे और वाहन में सवार सभी लोगों को घटनास्थल के करीब चंडीस्थान स्थित एक निजी क्लिनिक में पहुंचाया.
इलाज करनेवाले डॉ आरपी सिंह ने बताया कि हादसे में घायल जमुई डीएम की पत्नी का बायां हाथ टूट गया है, जबकि उनके पिता को मामूली चोटें आयी हैं. श्री किशोर का पांच वर्षीय बेटा और चालक सुरक्षित हैं. घटना की सूचना मिलने की कुछ घंटों बाद ही जमुई डीएम भी चंडीस्थान पहुंचे और अपने परिवार वापस वाराणसी ले गये. जानकारी के मुताबिक, जाइलो में लगा एयर बैग दुर्घटना के बाद तुरंत खुल गया, जिससे गाड़ी में सवार लोगों की जान बच सकी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










