आटोचालक को पीटा फिर बना लिया बंधक
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :05 Mar 2017 2:55 AM (IST)
विज्ञापन

दुस्साहस. सुबह से लेकर शाम तक चलती रही एक युवक की दबंगई बुनियादगंज पुलिस की मदद से अॉटोचालक हुआ मुक्त ऑटो चालक खिजरसराय के पचरुखी गांव का रहनेवाला मानपुर : गया-खिजरसराय मुख्य मार्ग स्थित हेड मानपुर जोड़ा मसजिद के पास ऑटो व बाइक के बीच हुई टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक […]
विज्ञापन
दुस्साहस. सुबह से लेकर शाम तक चलती रही एक युवक की दबंगई
बुनियादगंज पुलिस की मदद से अॉटोचालक हुआ मुक्त
ऑटो चालक खिजरसराय के पचरुखी गांव का रहनेवाला
मानपुर : गया-खिजरसराय मुख्य मार्ग स्थित हेड मानपुर जोड़ा मसजिद के पास ऑटो व बाइक के बीच हुई टक्कर के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि बाइक सवार युवक ने ऑटो चालक की न केवल धुनाई की बल्कि अपने साथियों को बुला कर उसे घंटों बंधक बनाये रखा. घटना की सूचना जब अॉटो चालक के गांववालों को मिली, तो वे बुनियादगंज पुलिस के सहयोग से बंधक बनाये गये स्थान पर पहुंचे व किसी तरह ऑटो चालक को मुक्त कराया गया.
घटना शनिवार की सुबह साढ़े दस बजे की है. खिजरसराय से ऑटो चालक पवन पासवान सवारी लेकर मुफस्सिल मोड़ को आ रहा था. रास्ते में हेड मानपुर जोड़ा मसजिद के निकट उसके ऑटो से एक बाइक सवार को टक्कर लग गयी. इस पर बाइक सवार भड़क गया व उसकी पिटाई कर दी. आसपास के दुकानदारों ने बीच-बचाव कर ऑटो चालक को छुड़ाया, लेकिन बाइक सवार का गुस्सा शांत नहीं हुआ.
उसने अपने साथियों को फोन कर मौके पर बुला लिया व कुछ दूरी पर खड़े ऑटो चालक की एक बार फिर पिटाई करने लगा. इतना ही नहीं ऑटो पर सवार सभी पैसेंजर को बाइक सवार के साथियों ने उतार दिया व ऑटो चालक व उसके वाहन को अपने साथ शेखाबिगहा ले जाकर एक गैरेज में बंधक बना लिया. बंधक बनाये गये चालक पवन ने अपने मोबाइल फोन से खिजरसराय स्थित पचरुखी फोन कर घटना की विस्तृत जानकारी अपने परिजनों को दी.
ऑटो चालक के परिजन बुनियादगंज थाना पहुंचे व पुलिस को पूरी घटना से वाकिफ कराया. चालक के परिजन पुलिस बल के साथ शेखाबिगहा पहुंच गये. वहां पहुंच कर पुलिस ने ऑटो चालक के मोबाइल फोन पर कॉल किया, तो उसने कहा कि उसे रामकृत शर्मा के गैराज में बंधक बना कर रखा गया है. पुलिसवालों ने गैराज के मालिक पर दबाव बनाया, तो शाम साढ़े चार बजे उसने गैरेज खोला. तब जाकर उसे मुक्त कराया जा सका. चालक ने पुलिस को बताया कि मारपीट करने के बाद उसके पास से साढ़े छह सौ रुपये भी छीन लिये गये. थानाध्यक्ष बिजेंद्र कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. आटो चालक के बयान पर पुलिस कार्रवाई कर रही है. मामले के आरोपित फरार हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










