गया : पारिवारिक कलह की वजह से 1 परिवार के 3 लोगों ने की आत्महत्या

Updated at : 14 Feb 2024 8:10 PM (IST)
विज्ञापन
गया : पारिवारिक कलह की वजह से 1 परिवार के 3 लोगों ने की आत्महत्या

गया : कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित धामी टोला मुहल्लेके रहनेवाले दंपती ने अपनी तीन साल की बच्ची के साथ बुधवार की रात खुदकुशी कर ली. आत्महत्या करनेवालों में आढ़ती रवि गुप्ता, पत्नी निशि व वंशिका शामिल हैं. बताया जाता है किघर में इनतीन लोगों के अलावा कोई औरनहीं रहता था. पुलिस को घटना की सूचना […]

विज्ञापन

गया : कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित धामी टोला मुहल्लेके रहनेवाले दंपती ने अपनी तीन साल की बच्ची के साथ बुधवार की रात खुदकुशी कर ली. आत्महत्या करनेवालों में आढ़ती रवि गुप्ता, पत्नी निशि व वंशिका शामिल हैं. बताया जाता है किघर में इनतीन लोगों के अलावा कोई औरनहीं रहता था. पुलिस को घटना की सूचना पड़ोस में रहनेवाले मृतक के बड़े भाई व बहन ने दी. घटनास्थल पर पहुंचेएसएसपी गरिमा मलिक, डीएसपी आलोक सिंह व कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया. घर की दीवार पर खुदकुशी करने के बारे में लिखा गया है. पुलिस का मानना है कि मृतकों ने ही आत्महत्या करने से पहले लिखा होगा. दीवार पर आत्महत्या के लिए मृत व्यक्ति ने अपने बड़े भाई राजेश, बहन निशा व बहनोई ओमप्रकाश को जिम्मेवार ठहराया है. वे रवि के मकान के निकट ही रहते हैं.

जहर खाकर दी जान

घटनास्थल से मिली प्वॉइजन की खाली शीशी. पुलिस ने घटनास्थल से प्वाॅइजन की एक शीशी भी बरामद की है. कोतवाली पुलिस ने बताया कि बुधवार की आधी रात धामी टोला के रवि गुप्ता के मकान में आग लगने की सूचना मिली. सूचना पर पुलिस पहुंची, तो देखा कि घर का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद है. पुलिस पड़ोसी की छत से होकर मकान में दाखिल हुई, तो बेडरूम में रवि की पत्नी निशि (27) व उसकी तीन साल कीबच्ची वंशिका के शव देखे. वहीं, रवि (30) का शव छत के ऊपर बने दूसरे कमरे से बरामद किया गया. घर के बरामदे में कुछ दस्तावेज भी जलाये गये थे.

पुलिस कर रही है मामले की जांच

शरीर पर जले का निशान नहीं. घटनास्थल पर गैस सिलिंडर से आग लगाये जाने के प्रमाण मिले हैं. इसके अलावा बेड पर बिछे गद्दे में भी आग लगने के निशान हैं, लेकिन आश्चर्यजनक रूप से तीनों में से किसी के भी शरीर पर आग से झुलसने का कोई निशान नहीं मिला है. थानाध्यक्ष अजय कुमार ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बड़े भाई, बहन व बहनोई से होगी पूछताछ. मामले को लेकर पुलिस मृतकरविके बड़े भाई, बहनोई व बहन से पूछताछ करने में जुट गयी है. डीएसपी आलोक कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह खुदकुशी का मामला लग रहा है. पुख्ता जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही मिल सकेगी. वहीं, सिटी एसपी अवकाश कुमार ने भी घटना की बारीकी से छानबीन की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन