श्रीलंका के नेवी चीफ ने गर्भगृह में टेका मत्था

Updated at :01 Feb 2017 8:41 AM
विज्ञापन
श्रीलंका के नेवी चीफ ने गर्भगृह में टेका मत्था

बोधगया: श्रीलंका के नेवी चीफ ने मंगलवार को महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की. विशेष विमान से गया एयरपोर्ट व गया स्थित ओटीए के जवानों की सुरक्षा में श्रीलंकन नेवी चीफ वाइस एडमिरल रवींद्र सी विजेगुनारत्ने बोधगया पहुंचे. नेवी चीफ ने महाबोधि मंदिर के गर्भ गृह में बुद्ध की मूर्ति के समक्ष मत्था टेका व चीवर […]

विज्ञापन
बोधगया: श्रीलंका के नेवी चीफ ने मंगलवार को महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की. विशेष विमान से गया एयरपोर्ट व गया स्थित ओटीए के जवानों की सुरक्षा में श्रीलंकन नेवी चीफ वाइस एडमिरल रवींद्र सी विजेगुनारत्ने बोधगया पहुंचे. नेवी चीफ ने महाबोधि मंदिर के गर्भ गृह में बुद्ध की मूर्ति के समक्ष मत्था टेका व चीवर चढ़ाया. इसके बाद पवित्र बोधिवृक्ष व वज्रासन को नमन कर मंदिर की परिक्रमा की.

इस दौरान उन्होंने बोधगया स्थित श्रीलंका बौद्ध मठ के भिक्षु प्रभारी व अन्य भिक्षुओं से महाबोधि मंदिर के बारे में जानकारी ली. महाबोधि मंदिर के बाद नेवी चीफ महाबोधि सोसाइटी ऑफ इंडिया(श्रीलंका बौद्ध मठ) स्थित जयश्री महाबोधि विहार मंदिर में पूजा-अर्चना की. चाय-नाश्ते के बाद बोधगया से वापस लौट गये. गौरतलब है कि वाइस एडमिरल विजेगुनारत्ने 11 जुलाई 2015 को नेवी चीफ का प्रभार ग्रहण किया है. नेवी चीफ के रूप में यह उनकी पहली बोधगया यात्रा थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन