कांस्टेबल के बेटे ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

गया: नौकरी की राह में शारीरिक चुनौतियों से निराश होकर एक युवक ने आत्महत्या का कर लिया. घटना गया स्टेशन रोड स्थित विष्णु माया गेस्ट हाउस की है. कोतवाली पुलिस को गेस्ट हाउस से युवक के कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज […]
कोतवाली प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि गेस्ट हाउस से बरामद मृत युवक के वोटर कार्ड से उसकी पहचान दिलीप कुमार के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि मृतक के मोबाइल से उसके पिता का नंबर ढूंढा गया और घटना की जानकारी दी गयी. उन्होंने यह भी बताया कि मरने से पहले सुसाइड नोट भी युवक ने लिखा था. सुसाइड नोट पेंसिल से एक छोटे से कागज पर लिखा गया है. नोट में युवक ने आत्महत्या करने से पूर्व अपने मम्मी पापा को भगवान की तरह बताया है. साथ ही उसने यह भी लिखा है कि मैंने जीने के लिए मेहनत की, पर किस्मत ने साथ नहीं दिया. कोतवाली प्रभारी ने बताया कि दिलीप के पिता त्रिपुरारि मंडल जमुई के रहने वाले हैं और वे बक्सर में सिपाही पद पर तैनात हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










