Amritsar-Kolkata Corridor: किसानों का हंगामा, 5 हिरासत में, जानें क्या है मांग

Updated:
विज्ञापन
gaya news

घटना के बाद की स्थिति

Gaya News: गया के डोभी प्रखंड में अमृतसर-कोलकाता औद्योगिक कॉरिडोर परियोजना के निर्माण कार्य को मुआवजे के विवाद के चलते स्थानीय किसानों ने बाधित कर दिया. पुलिस ने मौलानगर के समीप उग्र प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और 5 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है.

विज्ञापन

Gaya News(ओमकार सिन्हा): गया जिले के डोभी प्रखंड में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना अमृतसर-कोलकाता इंडस्ट्रियल कॉरिडोरके निर्माण कार्य के दौरान मंगलवार को भारी हंगामा हुआ. उचित मुआवजे की मांग को लेकर स्थानीय किसानों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है.

मुआवजे को लेकर मशीनों और मजदूरों को रोका

जानकारी के अनुसार, प्रखंड के मौलानगर के समीप एनके प्राइवेट लिमिटेड की मशीनें और मजदूर अधिग्रहीत भूमि को समतल करने का कार्य कर रहे थे. इसी दौरान स्थानीय किसानों ने वहां पहुंचकर काम को बाधित कर दिया. किसानों का कहना है कि उन्हें जमीन का उचित मुआवजा नहीं मिला है.

भारी पुलिस बल की तैनाती, हल्का बल प्रयोग

निर्माण कार्य रुकने की सूचना मिलते ही बहेरा थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार ने इसकी जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक को दी. वरीय अधिकारियों के निर्देश पर डोभी, बाराचट्टी और स्थानीय पुलिस बल के जवान मौके पर पहुंचे. जब प्रदर्शनकारी किसान समझाने पर भी शांत नहीं हुए, तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को खदेड़ दिया.

बहेरा के थानाध्यक्ष रविरंजन कुमार का कहना है कि, “मजदूरों और मशीनों को जबरन रोकने की सूचना पर पुलिस बल पहुंचा था. उग्र प्रदर्शन कर रहे 5 लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है. “

तेजी से चल रहा है कॉरिडोर का काम

अमृतसर-कोलकाता कॉरिडोर के लिए डोभी प्रखंड में पिछले एक महीने से निर्माण कार्य जोरों पर है. कंपनी ने प्रखंड मुख्यालय में अपना अस्थायी कार्यालय भी खोल दिया है.  इस बड़ी परियोजना से क्षेत्र में औद्योगिक विकास और रोजगार की नई उम्मीदें जगी हैं, लेकिन मुआवजे का मुद्दा लगातार विवादों में बना हुआ है.

Read more: छपरा के कटहरी बाग में दिनदहाड़े महिला से चेन स्नैचिंग,सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

विज्ञापन
Aditya Kumar Ravi

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Ravi

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन