शववाही गाड़ी खरीद की होगी जांच

गया: शवों को ढोनेवाले वाहन की खरीद के मामले में धांधली की शिकायत को डीएम कुमार रवि ने गंभीरता से लिया है. डीएम ने इसकी जांच की जिम्मेवारी डीडीसी (आइएएस अधिकारी) संजीव कुमार को सौंपी है. डीएम ने सोमवार को प्रभात खबर को बताया कि पूर्व में भी नगर निगम से जुड़े कई मामलों में […]
इसमें भी बड़े पैमाने पर गड़बड़ी की गयी. उन्होंने कहा कि हाइ डिस्चार्ज पंप की खरीदारी में 16 लाख रुपये का कोटेशन बनाया गया था. संबंधित एजेंसी को नगर निगम द्वारा भुगतान की तैयारी भी शुरू कर दी गयी थी. लेकिन, मामला सार्वजनिक हो जाने के बाद संबंधित एजेंसी द्वारा अब छह लाख रुपये का कोटेशन नगर निगम को सौंपा गया है. इससे स्पष्ट है कि सीधे तौर पर 10 लाख रुपये डकार जाने की तैयारी चल रही थी. अब शवों को ढोनेवाले वाहन की खरीदारी में धांधली बरती गयी है. नयी गाड़ी के नाम पर कोलकाता की एजेंसी के नाम लगभग 16 लाख रुपये का बिल बनाया गया है, लेकिन वाहन को देख कर लगता है कि इसमें इस्तेमाल हुए सभी सामान पुराने हैं. डीएम ने वार्ड पार्षद की शिकायतें सुनने के बाद अपने ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (आेएसडी) विनोद कुमार सिंह को बुलाया और मामलों की जांच डीडीसी से कराने से संबंधित पत्र तैयार कर भेजने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










