अनंत सेवाधाम में मनी महामना मालवीय की जयंती

गया : आयुर्वेद चिकित्सा भवन अनंत सेवाधाम में रविवार को महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित की गयी. इस मौके पर मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय महासचिव डॉ विवेकानंद मिश्र ने कहा कि जिन्हें भारत की आत्मा को समझना है, उन्हें मालवीय जी को समझना होगा. उन्होंने समाज […]
गया : आयुर्वेद चिकित्सा भवन अनंत सेवाधाम में रविवार को महामना पंडित मदन मोहन मालवीय की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित कर श्रद्धासुमन अर्पित की गयी. इस मौके पर मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के राष्ट्रीय महासचिव डॉ विवेकानंद मिश्र ने कहा कि जिन्हें भारत की आत्मा को समझना है, उन्हें मालवीय जी को समझना होगा.
उन्होंने समाज को रास्ता दिखाने का सफल प्रयास किया. उनसे प्रेरणा लेकर हम एक सुंदर व सभ्य समाज का निर्माण कर सकते हैं. इस मौके पर डॉ बीएन पांडेय, डॉ ब्रजराज मिश्र, तस्लीमा नाज, हेना परवीन, डॉ नीलम पांडेय, देवेंद्रनाथ मिश्र व रीना सिंह आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










