पैसे बचाने के चक्कर में लाया ''मृत'' शव वाहन !

गया ; गया नगर निगम ने 16 लाख रुपये में शव वाहन मंगवाया है, लेकिन वाहन का परिचालन शुरू भी नहीं हुआ कि इसका टायर क्षतिग्रस्त हालत में मिला है. वाहन का टायर क्षतिग्रस्त होने से इस वाहन की खरीद में आर्थिक गड़बड़ी की चर्चा भी शुरू हो गयी है. पार्षदों को इसमें घपले की […]
गौरतलब है कि बोर्ड की बैठक में शव ढोने के लिए शव वाहन का प्रस्ताव पारित हुआ था और इसके लिए निविदा मांगी गयी थी. इसमें पटना की मौर्या मोटर्स, गया के तेलबिगहा की स्वास्तिक स्टोर और गया के घुघरीटांड़ की प्रकाश ट्रेडर्स ने टेंडर भरा था. विगत नौ सितंबर को क्रय समिति की बैठक हुई थी जिसमें तीनों कंपनियों के टेंडर खोले गये थे तो पाया गया कि सबसे कम बोली मौर्या ट्रेडर्स ने लगायी थी. इस कंपनी ने 16 लाख रुपये शव वाहन देने की बात कही थी. वाहन आया तो उसके बायीं तरफ का पहिया फटा हुआ था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










