स्कूलों में मनाया गया क्रिसमस डे

गया: शहर के एपी कॉलोनी व कटारी हिल रोड स्थित शांति निकेतन एकेडमी की तीनों शाखाओं व क्रेन मेमाेरियल स्कूल में गुरुवार को क्रिसमस डे पर समारोह का आयोजन किया गया. स्कूल परिसर को लाल व सफेद रंग के गुब्बारों व क्रिसमस ट्री से सजाया गया. परिसर में एक अस्तबल का दृश्य भी दर्शाया गया, […]
सीनियर केजी के बच्चों ने चार्ट पेपर से घंटी बनायी. पहले व दूसरे वर्ग के फैज, आदित्य, अदयान व श्रद्धा ने क्रिसमस ट्री बनायी और उसे सजाया. तृतीय से सप्तम वर्ग के विद्यार्थी अरीबा, अनम, अंशु व दिव्यांक ने सांता बनाया. कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए स्कूल के निदेशक हरि प्रपन्न ने प्राचार्या, शिक्षक व शिक्षिकाओं के साथ-साथ सांता बने बच्चों के साथ मिल कर केक काटा और सांता बने बच्चों ने चॉकलेट बांटे. निदेशक श्री प्रपन्न ने बताया कि यह पर्व शांति, प्रेम, त्याग व खुशियों का है. हमें भी सांता व यीशु की तरह सभी के जीवन में खुशियां बांटनी चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










