आज सीएम लेंगे तैयारियों का जायजा

Updated at :23 Dec 2016 2:25 AM
विज्ञापन
आज सीएम लेंगे तैयारियों का जायजा

बोधगया: आगामी तीन जनवरी से बोधगया के कालचक्र मैदान में पावन दलाई लामा के नेतृत्व में आयोजित होने जा रही 34वां कालचक्र पूजा को लेकर जिला प्रशासन व कालचक्र पूजा आयोजन समिति द्वारा की जा रही तैयारियों का शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जायजा लेंगे. लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी तैयारी की समीक्षा करने […]

विज्ञापन
बोधगया: आगामी तीन जनवरी से बोधगया के कालचक्र मैदान में पावन दलाई लामा के नेतृत्व में आयोजित होने जा रही 34वां कालचक्र पूजा को लेकर जिला प्रशासन व कालचक्र पूजा आयोजन समिति द्वारा की जा रही तैयारियों का शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जायजा लेंगे. लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी तैयारी की समीक्षा करने सीएम श्री कुमार दोपहर बाद ढाई बजे गया एयरपोर्ट के रास्ते बोधगया पहुंचेंगे.

जानकारी के अनुसार, सीएम सबसे पहले महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे व इसके बाद मंदिर परिसर के बाहर दीवारों पर बनाये गये जातक कथा का इंस्क्रप्शन का लोकार्पण करेंगे. पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद कालचक्र मैदान, श्रद्धालुओं के लिए चाय व डबल रोटी बनाने के लिए आयोजन समिति द्वारा तैयार किये गये किचेन का निरीक्षण के साथ ही सीएम श्री कुमार एमयू परिसर में श्रद्धालुओं के लिए लगे टेंटों का भी मुआयना करेंगे.

डीएम व एसएसपी का मैराथन जारी : कालचक्र पूजा के शुरू होने की तिथि नजदीक आने व शुक्रवार को सीएम का बोधगया दौरा के मद्देनजर डीएम कुमार रवि व एसएसपी गरिमा मलिक कनीय पदाधिकारियों के साथ गुरुवार को दिन भर बोधगया में जमे रहे. देर रात तक अधिकारियों ने मुख्य रूप से सीएम के दौरे वाले स्थलों का जायजा लेते रहे व लंबित कार्यों को अविलंब पूरा कराने का निर्देश दिया. डीएम ने बताया कि पूजा के आयोजन से जुड़े तकरीबन सभी कार्य पूरे कर लिये गये हैं व कुछ टेटों में श्रद्धालुओं का जत्था प्रवास भी करने लगा है. उन्होंने बताया कि शेष कार्यों को पूरा किया जा रहा है व खास कर साफ-सफाई व सुरक्षा के पहलुओं पर निरंतर काम किया जा रहा है. डीएम ने बताया कि शुक्रवार को सीएम द्वारा जिला प्रशासन व कालचक्र पूजा आयोजन समिति द्वारा किये गये इंतजाम का निरीक्षण किया जायेगा. उन्होंने कालचक्र पूजा में दो लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद जतायी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन