धान खरीद के लिए ऑनलाइन पंजीयन करना अब आवश्यक

परैया : प्रखंड की सोलरा पंचायत स्थित झिकटिया पैक्स भवन में गुरुवार को पैक्स अध्यक्ष अशोक प्रसाद द्वारा धान खरीद को लेकर विशेष समारोह का आयोजन किया गया. इस मौके पर मगध सेंट्रल को-अॉपरेटिव बैंक के अध्यक्ष उमेश कुमार वर्मा व जिला सहकारिता पदाधिकारी यतीन्द्र किशोर कुशवाहा द्वारा किसानों से धान की औपचारिक खरीद का […]
श्री कुशवाहा ने न्यूनतम समर्थन मूल्य 1470 रुपये प्रति क्विंटल की दर से किसानों से धान की खरीद होगी. इस मौके पर किसानों को यह निर्देश भी दिया गया कि वे अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करवा लें, अन्यथा धान की खरीद नहीं होगी. सिर्फ बटाईदार किसान पैक्स प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी के पास उपलब्ध कराये गये विशेष फॉर्म को भर कर अपना धान पैक्स में बेच सकेंगे.
सभी किसानों को उनके द्वारा पैक्स में बेचे गये धान के रुपये का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से 48 घंटे के भीतर उनके खाते में कर दिया जायेगा. इस कार्यक्रम में प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राजेश कुमार पंडित, मंगरावां के प्रबंधक मंटू कुमार व रवींद्र प्रसाद सहित अन्य लोग शामिल हुए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










