राजेंद्र आश्रम के पास नहीं बन सका नाला

Updated at :22 Dec 2016 8:25 AM
विज्ञापन
राजेंद्र आश्रम के पास नहीं बन सका नाला

गया: वार्ड नंबर 42 में पार्षद ने नगर निगम के माध्यम से 10 वर्षों में 1.75 करोड़ रुपये विकास योजनाओं पर खर्च किये है. इसके बावजूद अब तक राजेंद्र आश्रम के पास के नाले का निर्माण नहीं कराया जा सका है. वार्ड के अंतर्गत राजेंद्र आश्रम, पंजाबी धर्मशाला, शहमीरतक्या, चांद चौरा उत्तर, धनेश कंपाउंड, मौलागंज, […]

विज्ञापन

गया: वार्ड नंबर 42 में पार्षद ने नगर निगम के माध्यम से 10 वर्षों में 1.75 करोड़ रुपये विकास योजनाओं पर खर्च किये है. इसके बावजूद अब तक राजेंद्र आश्रम के पास के नाले का निर्माण नहीं कराया जा सका है. वार्ड के अंतर्गत राजेंद्र आश्रम, पंजाबी धर्मशाला, शहमीरतक्या, चांद चौरा उत्तर, धनेश कंपाउंड, मौलागंज, नयी सड़क अड्डा व नौवागढ़ी का कुछ हिस्सा आता है.

लोगों ने बताया कि धनेश कंपाउंड व मौलागंज में आज तक वाटर सप्लाइ के लिए पाइप लाइन नहीं बिछायी जा सकी है. पार्षद का कहना है कि इन दोनों जगह पर 20 लाख रुपये की लागत से पाइप लाइन विस्तार की योजना है. कई जगहों पर लोगों ने बताया कि पार्षद चेहरा देख कर कोई काम करती हैं. विकास योजनाओं को भी अपने लोगों से भरे इलाके में पूरा कराया गया है.

जगह-जगह खटाल ने परेशानी बढ़ा दी है. कई बार इसकी शिकायत वार्ड पार्षद से लेकर नगर आयुक्त तक की गयी. अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है. खटाल मालिक नाली में गोबर बहा देते हैं. कितनी बार भी नाले की सफाई की जाये, दो-तीन दिनों में हालात पूर्ववत हो जाती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन