ज्वाइंट इंट्रेस टेस्ट आखिरी सप्ताह में!

बोधगया:मगध विश्वविद्यालय मुख्यालय व संबंधित कॉलेजों में बीएड रेगुलर कोर्स सत्र 2016-18 में नामांकन के लिए एमयू के शिक्षा विभाग को अब तक करीब 21 हजार आवेदन आ चुके हैं. एमयू मुख्यालय स्थित शिक्षा विभाग, एमयू के अंगीभूत कॉलेजों के साथ ही एमयू से संबद्धता प्राप्त बीएड की पढ़ाई करानेवाले निजी कॉलेजों में करीब आठ […]
इस के एवज में एडमिशन के लिए 21 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं. अब सभी अभ्यर्थियों की संयुक्त प्रवेश परीक्षा ली जायेगी. सफल परीक्षार्थियों की काउंसेलिंग होने के बाद एडमिशन लिया जायेगा. एमयू के शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, फिलहाल बीएड में नामांकन के लिए होनेवाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा के केंद्रों का चयन किया जा रहा है.
जल्द केंद्रों का चयन कर परीक्षा की तिथि भी घोषित कर दी जायेगी. वैसे, उम्मीद की जा रही है कि अगस्त के अंतिम सप्ताह में परीक्षा आयोजित की जायेगी व सितंबर में परीक्षाफल का प्रकाशन कर एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी. गौरतलब है कि एमयू मुख्यालय स्थित शिक्षा विभाग में एक सत्र के लिए 100 सीटें निर्धारित हैं. इसके साथ ही एएम कॉलेज, गया, एएन कॉलेज, पटना व एस सिन्हा कॉलेज, औरंगाबाद में भी बीएड की पढ़ाई करायी जाती है. इनके अलावा 75 से ज्यादा निजी कॉलेज भी हैं, जो एमयू से संबद्धता प्राप्त कर बीएड की पढ़ाई कराते हैं. इन संस्थानों में 100-100 सीटें उपलब्ध हैं. अब बीएड में दाखिला लेने वाले छात्र-छात्राओं को संयुक्त प्रवेश परीक्षा का इंतजार है, जो अगस्त के आखिरी सप्ताह में होने की संभावना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










