गया जंकशन को वाइ फाइ करने का काम शुरू

Updated at :23 Jul 2016 8:40 AM
विज्ञापन
गया जंकशन को वाइ फाइ करने का काम शुरू

गया: यात्रियों के लिए जंकशन पर जल्द ही वाइ-फाइ की सुविधा शुरू की जायेगी. इसको लेकर कामकाज शुरू हो चुका है. उम्मीद जतायी जा रही है कि एक सप्ताह के अंदर यहां वाइ-फाइ काम भी करने लगेगा. रेलवे ने इसकी जिम्मेवारी रेलटेल कॉपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को दी है. रेलवे बोर्ड से मंजूरी के बाद […]

विज्ञापन
गया: यात्रियों के लिए जंकशन पर जल्द ही वाइ-फाइ की सुविधा शुरू की जायेगी. इसको लेकर कामकाज शुरू हो चुका है. उम्मीद जतायी जा रही है कि एक सप्ताह के अंदर यहां वाइ-फाइ काम भी करने लगेगा. रेलवे ने इसकी जिम्मेवारी रेलटेल कॉपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को दी है. रेलवे बोर्ड से मंजूरी के बाद कंपनी के लोगों ने शुक्रवार से गया जंकशन पर काम भी शुरू कर दिया. एरिया मैनेजर संदीप कुमार ने बताया कि कोशिश है कि एक सप्ताह के अंदर यात्रियों को ये सुविधा मिलने लगे.
प्लेटफॉर्म एक से लेकर नौ तक होगा रेंज : वाइ-फाइ की सुविधा देने के लिए रेलवे स्टेशन परिसर में एक अलग से काउंटर खोला जायेगा. उस काउंटर पर जाकर यात्री अपना नाम व मोबाइल नंबर देकर सुविधा ले सकते हैं. वाइ-फाइ का रेंज एक नंबर प्लेटफॉर्म से नौ नंबर प्लेटफॉर्म तक है. इस रेंज से बाहर जाते ही वाइ-फाइ की सुविधा खत्म हो जायेगी. हालांकि कुछ दिनों के बाद रेंज को बढ़ाया जा सकता है. इस सुविध का लाभ लेने के लिए यत्रियों के पास स्मार्ट फाेन होने जरूरी हैं. स्मार्ट फोन के सहारे ही यात्री इस सुविधा का मजा ले सकते हैं.
अन्य कंपनियों से भी जुड़ सकती है रेलटेल
जानकारी के अनुसार, रेलटेल कंपनी गया जंकशन के अलावा अन्य घरों के साथ-साथ दूसरे कंपनियों से भी जुड़ सकती है. घरों में वाइ-फाइ की सुविधा लेने के लिए इससे संपर्क किया जा सकता है. इसके लिए लोगों को शुल्क देना पड़ेगा. इस सुविधा को घर में लेने के लिए घर की लंबाई-चौड़ाई को माप कर देना होगा. इसके बाद दो फोटो व फाॅर्म भर कर जमा करना होगा. पूरी प्रक्रिया के बाद 10 दिनों के अंदर वाइ-फाइ सुविधा मिलनी शुरू हो जायेगी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन