सफाई, लाइट व पेयजल की व्यवस्था करें दुरुस्त

गया : पितृपक्ष मेले के नोडल पदाधिकारी सह नगर आयुक्त विजय कुमार ने मेले की तैयारी के मद्देनजर विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर कई दिशा-निर्देश दिये. बैठक में नगर आयुक्त ने कहा कि साफ-सफाई, लाइट व पेयजल की व्यवस्था नगर निगम के जिम्मे है. हर अधिकारी मेला शुरू होने से पहले सभी […]
जिन जगहों पर नयी लाइट लगाने या मरम्मत की जरूरत है, तो उसकी सूची बना कर उन्हें उपलब्ध कराएं. गली-नाली की व्यवस्था भी दुरुस्त करें. इसमें किसी प्रकार की कोताही बरदाश्त नहीं होगी.
नगर आयुक्त ने कहा कि मेला क्षेत्र में हर जगह डस्टबीन व लाइट लगाना सुनिश्चित करें. उन्होंने पीएचइडी के सहायक अभियंता को आदेश दिया कि मेला क्षेत्र के चापाकलों की जांच कर मरम्मत कराएं. पथ निर्माण विभाग के सहायक अभियंता को मरम्मत लायक सड़कों की सूची उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. जल पर्षद के कार्यपालक अभियंता को आदेश दिया कि शहर में मेले के दौरान पेयजल आपूर्ति सुदृढ़ करना तय करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










