सुशासन के भ्रम में जी रहे सीएम नीतीश कुमार: जीतनराम मांझी

Updated at :22 Jul 2016 9:22 AM
विज्ञापन
सुशासन के भ्रम में जी रहे सीएम नीतीश कुमार: जीतनराम मांझी

गया: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुशासन के भ्रम में जी रहे हैं, जबकि पूरे सूबे में अपराधियों का बोलबाला है. लोग सुबह से शाम तक दहशत के माहौल में जी रहे हैं. ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहीं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिला नालंदा में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. […]

विज्ञापन
गया: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार सुशासन के भ्रम में जी रहे हैं, जबकि पूरे सूबे में अपराधियों का बोलबाला है. लोग सुबह से शाम तक दहशत के माहौल में जी रहे हैं. ये बातें पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी ने कहीं. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृहजिला नालंदा में अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है. वहां पाकिस्तान के झंडे लहराये जा रहे हैं. हाल ही में पुलिस ने एक युवक को पाकिस्तान के झंडे के साथ गिरफ्तार किया है.
यहां विधायक द्वारा बलात्कार किया जाता है. टॉपर्स घोटाले का तार भी यहीं से जुड़ा है. इससे पहले रंजीत डॉन का मामला भी यहीं से जुड़ा था. लेकिन, नीतीश कुमार तो घूम-घूम कर शराबबंदी का ही ढोल पीट रहे हैं. शराबबंदी को सभी ने सराहा है, लेकिन नीतीश कुमार को विकास व लाॅ एंड ऑर्डर पर भी ध्यान देना चाहिए.
सुरक्षा बलों पर अटैक नक्सली हमला नहीं : श्री मांझी ने कहा कि हाल ही में औरंगाबाद-गया की सीमा पर सुरक्षा बलों पर अटैक हुआ. यह किसी नक्सली संगठन का काम नहीं है. नक्सली अपने सिद्धांतों पर चलते हैं. वह अपनी सरकार बनाना चाहते हैं. इस घटना को लुटेरों ने अंजाम दिया है. यही लुटेरे लेवी वसूलते हैं. लुटेरों ने पैसा जमा कर बड़ा ग्रुप तैयार कर लिया है, जो सरकार व प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है. ये लोग सिर्फ जनविरोधी मूवमेंट में लगे रहते हैं. श्री मांझी ने कहा कि इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए कि चूक कहां हुई. इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने जांच के आदेश दिये हैं. बिहार सरकार को भी इस पर गंभीरता दिखानी चाहिए.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन