राजद नेता सुमिरक हत्याकांड में कोर्ट में पेश हुआ तीसरा गवाह
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :19 Jul 2016 9:42 AM
विज्ञापन

गया : सुमिरक यादव हत्याकांड के मामले में सोमवार को अपर जिला सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ) की अदालत में चश्मदीद गवाह मदन प्रसाद की गवाही हुई. गवाह ने न्यायालय को बताया कि वह उस समय सरयू पान दुकान पर हत्या स्थल से 15 कदम की दूरी पर खड़े थे, तभी देखा कि कुछ लाेग सुमिरक यादव […]
विज्ञापन
गया : सुमिरक यादव हत्याकांड के मामले में सोमवार को अपर जिला सत्र न्यायाधीश (चतुर्थ) की अदालत में चश्मदीद गवाह मदन प्रसाद की गवाही हुई. गवाह ने न्यायालय को बताया कि वह उस समय सरयू पान दुकान पर हत्या स्थल से 15 कदम की दूरी पर खड़े थे, तभी देखा कि कुछ लाेग सुमिरक यादव काे पीट रहे थे. 15-20 मिनट के बाद पुलिसकर्मी आये आैर फिर निढाल पड़े सुमिरक यादव काे पुलिस गाड़ी से ले गये. उनका कपड़ा खून से सना था.
अभियाेजन पक्ष से यह तीसरा गवाह साेमवार काे पेश किया गया. गाैरतलब है कि इस मामले के आराेपित अतरी विधायक कुंती देवी व उनका बेटा रंजीत यादव हैं. अभियाेजन पक्ष की आेर से अधिवक्ता मसूद मंजर थे, जबकि बचाव पक्ष की आेर से अधिवक्ता अरुण कुमार शर्मा व माेहम्मद शकील थे. सुनवाई की अगली तिथि 16 अगस्त को निर्धारित की गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










