भारत भ्रमण पर आये चीन के तीन स्टूडेंट लापता

Updated at :17 Jul 2016 9:25 AM
विज्ञापन
भारत भ्रमण पर आये चीन के तीन स्टूडेंट लापता

गया : विगत पांच जुलाई को राजस्थान के पुष्कर से लापता चीन के दो युवकों व एक युवती की टोह में अब गया पुलिस भी जुट गयी है. चीनी युवाओं के लापता होने की सूचना गया की एसएसपी व सिटी एसपी को दी गयी है़ इसके बाद बोधगया सहित अन्य पर्यटन और बौद्ध स्थलों पर […]

विज्ञापन
गया : विगत पांच जुलाई को राजस्थान के पुष्कर से लापता चीन के दो युवकों व एक युवती की टोह में अब गया पुलिस भी जुट गयी है. चीनी युवाओं के लापता होने की सूचना गया की एसएसपी व सिटी एसपी को दी गयी है़ इसके बाद बोधगया सहित अन्य पर्यटन और बौद्ध स्थलों पर उनकी खोजबीन शुरू कर दी गयी है. शनिवार की शाम पुलिस को उनके गायब होने की जानकारी दी गयी. दरअसल, भारत भ्रमण पर आये चीन के युवक हे कुनलून के साथ उनके दो दोस्त (तीनों स्टूडेंट्स) भी कोलकाता के रास्ते पुष्कर गये थे. चार जुलाई को उनकी बात चीन में माता-पिता से हुई थी.
युवाओं ने बताया था कि पांच जुलाई को पुष्कर से रवाना हो जायेंगे और वाराणसी होते बोधगया जायेंगे. लेकिन, अब तक उनका कहीं अता-पता नहीं है. उनके मोबाइल फोन भी बंद मिल रहे हैं.
पता चला है कि तीनों युवाओं के माता-पिता ने चीनी दूतावास से संपर्क कर अपने बच्चों की तलाश करने की गुहार लगायी है. चीनी दूतावास के अधिकारियों ने पटना स्थित एक कंपनी के पदाधिकारियों से संपर्क कर बोधगया क्षेत्र में युवाओं की खोजबीन करने की जिम्मेवारी सौंपी है.
कंपनी के लोग शनिवार की शाम सिटी एसपी अवकाश कुमार को पूरी जानकारी देते हुए युवाओं को ढूंढ़ने में मदद करने का आग्रह किया. एसएसपी गरिमा मलिक ने बताया कि बोधगया में उनकी छानबीन की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन