41 यात्रियों को लेकर दिल्ली रवाना हुआ एयर इंडिया का विमान
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :17 Jul 2016 8:21 AM
विज्ञापन

शुक्रवार को खराब हुए एयर इंडिया के विमान को किया गया ठीक शनिवार शाम 7:22 बजे हुआ रवाना बोधगया : शुक्रवार को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस गया एयरपोर्ट पर लौट आये एयर इंडिया का विमान शनिवार की शाम 7:22 बजे 41 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरा. […]
विज्ञापन
शुक्रवार को खराब हुए एयर इंडिया के विमान को किया गया ठीक
शनिवार शाम 7:22 बजे हुआ रवाना
बोधगया : शुक्रवार को तकनीकी खराबी के कारण उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस गया एयरपोर्ट पर लौट आये एयर इंडिया का विमान शनिवार की शाम 7:22 बजे 41 यात्रियों को लेकर दिल्ली के लिए उड़ान भरा. शनिवार को दिल्ली-गया नियमित उड़ान से आयी इंजीनियरों की टीम ने गया एयरपोर्ट पर विमान को ठीक किया. इसमें वही पैसेंजर गये, जिन्हें शुक्रवार को इस विमान में तकनीकी खराबी के कारण यात्रा रद्द करनी पड़ी थी. इससे पहले शनिवार शाम 4:40 बजे दिल्ली-गया विमान से 177 पैसेंजर दिल्ली के लिए रवाना हुए.
इनमें से कुछ पैसेंजर वाराणसी जाने वाले थे, जो दिल्ली से आये थे. इसके अलावा शुक्रवार को यात्रा रद्द करनेवाले कुछ पैसेंजर भी उक्त विमान से दिल्ली के लिए रवाना हुए. एयरपोर्ट निदेशक ने बताया कि विमान की तकनीकी खराबी दूर कर सभी पैसेंजर को दिल्ली के लिए रवाना कर दिया गया है. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार की शाम 4:40 बजे गया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए उड़ान भरने के करीब 10 मिनट के अंदर ही तकनीकी खराबी के कारण विमान की आपात लैंडिंग करानी पड़ी थी. इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सांसद शशि थरूर भी सवार थे. बाद में श्री थरूर राजधानी एक्सप्रेस से दिल्ली चले गये थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










