ePaper

गोली से ही शांत होंगे बंदूक के बल पर बात मनवाने वाले : शशि थरूर

Updated at : 15 Jul 2016 7:05 PM (IST)
विज्ञापन
गोली से ही शांत होंगे बंदूक के बल पर बात मनवाने वाले : शशि थरूर

गया : कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने गया में मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि कश्मीर में बंदूक के बल पर अपनी बात मनवाने वाले बंदूक की गोली से ही मारे जायेंगे. उन्होंने कश्मीर मसले पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नीति की वजह से वहां स्थानीय […]

विज्ञापन

गया : कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने गया में मीडियाकर्मियों से बातचीत में कहा कि कश्मीर में बंदूक के बल पर अपनी बात मनवाने वाले बंदूक की गोली से ही मारे जायेंगे. उन्होंने कश्मीर मसले पर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के नीति की वजह से वहां स्थानीय लोगों का सरकार में विश्वास कम हो रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि यह जरूरी नहीं कि आतंकी संगठनों की गोली का जवाब हमारे सैनिक शांति से दें.

उन्होंने कहा कि एक आतंकी के मारे जाने के बाद कश्मीर में इतने सारे लोग विरोध प्रदर्शन के लिये आगे आ जा रहे हैं. यह स्थानीय सरकार की नीतियों का परिणाम है. स्थानीय लोगों का सरकार में विश्वास भी कम है. थरूर के मुताबिक दूसरे देशों की दखल की वजह से कश्मीर में मामला ज्यादा बिगड़ जाता है. थरूर ने यूपी चुनाव में कांग्रेस के बेहतर करने का दावा किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन