चोरी की बाइकों के साथ नौरंगा के तीन युवक पकड़ाये
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :15 Jul 2016 8:51 AM
विज्ञापन

गया : सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने गया कोर्ट परिसर के बाहर से तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी की तीन बाइकें भी जब्त की गयी हैं. पुलिस की पकड़ में आये युवकों ने अपने दो अन्य साथियों के भी नाम बताये हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी […]
विज्ञापन
गया : सिविल लाइंस थाने की पुलिस ने गया कोर्ट परिसर के बाहर से तीन बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से चोरी की तीन बाइकें भी जब्त की गयी हैं. पुलिस की पकड़ में आये युवकों ने अपने दो अन्य साथियों के भी नाम बताये हैं, जिन्हें पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. सिविल लाइंस थाने के इंस्पेक्टर मोहम्मद जमील असगर ने बताया कि गया कोर्ट परिसर के बाहर तीनों युवक चोरी की बाइक के साथ खड़े थे.
पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने लगे. लेकिन, तीनों को पकड़ लिया गया. पूछताछ के बाद उन्होंने बताया कि कोर्ट परिसर के बाहर से किसी की बाइक चुराने की ताक में ही खड़े थे. उनके पास से मास्टर चाबी भी बरामद की गयी. पुलिस की पकड़ में आये मुफस्सिल थाना क्षेत्र के नौरंगा गांव के रंजीत, पंकज व मनोज को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










